{"_id":"5e90a1598ebc3e769c723155","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly4023014162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़कर मोमबत्तियां जलाने को जमा हुए 30 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़कर मोमबत्तियां जलाने को जमा हुए 30 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए समूचे देश में लॉकडाउन है। लोगों को इकट्ठे होने से रोकने लिए धारा 144 लागू है। कहीं भीड़ जमा न होने पाए और लोग आपसी दूरी बनाए रखें इसके लिए सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। नवरात्र में मंदिरों के कपाट बंद रहे और जुमे के दिन मस्जिदों के ताले पड़े रहते हैं। इतना सब कुछ देखने और सुनने के बावजूद कुछ लोग अपने खुराफाती दिमाग को काबू में नहीं कर पा रहे हैं। कहीं आस्था के नाम पर और कहीं जरूरी सामान की खरीद के बहाने लोग भीड़ लगा ले रहे हैं। इसी का नतीजा है कि कोरोना वायरस की चेन टूटने के बजाय देश भर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
गुरुवार रात शब-ए-बरात के मौके पर उझानी की एक मजार और कब्रिस्तान पर मोमबत्तियां जलाने के लिए सौ से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहुंच गए। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को डंडे फटकारने पड़े। इतने पर भी नहीं माने तो 30 लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उन सभी के खिलाफ धारा 188, 269 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि जमानत पर सभी को थाने से ही छोड़ दिया गया।
शब-ए-बरात के के अवसर पर मजारों और कब्रिस्तानों को मोमबत्तियां जलाकर सजाया जाता है। मगर इस बार लॉकडाउन की वजह से शब-ए-बरात पर घर में ही मोमबत्तियां जलाने का फैसला किया गया था। शासन का भी यही निर्देश है। बावजूद इसके बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उझानी गद्दीटोला मोहल्ले स्थित कब्रिस्तान और मानकपुर गांव की दूल्हे मियां मजार मोमबत्तियां जलाने के बहाने एक-एक करके सौ से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि शब-ए-बरात की रात मोमबत्तियां लेकर करीब दो दर्जन लोग कब्रिस्तान पर पहुंचे। कुछ लोग मोमबत्तियां जला चुके थे, कई लोग उनके आसपास खड़े थे। भीड़ जमा होने की सूचना मिलने पर एसआई शिवेंद्र भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस के फटकाने पर अधिकांश लोग तो भाग गए, लेकिन कुछ ने अनसुना कर दिया। इस पर पुलिस ने उझानी निवासी वाजिद पुत्र अहमद शेर शब्बीर पुत्र साबिर अली, इसरार पुत्र मुन्ने, बच्चन पुत्र अहसान, राजू पुत्र रजी अहमद, आरिफ पुत्र नवाब, रानू पुत्र मजीद, सरताज पुत्र शफी, शानू पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा उझानी इलाके के मानकपुर में दूल्हे मियां की मजार पर तमाम लोग मोमबत्तियां जलाने को जमा हो गए। इसका पता लगने पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए डंडे फटकारे, जिस पर कुछ लोग मौके से भाग गए। जबकि मानकपुर निवासी असगर पुत्र मुल्लन, हारुन पुत्र इब्राहीम, मुन्न पुत्र इसहाक, तौफीक पुत्र फारुख, बजरुल पुत्र अली हसन, नदीम पुत्र नफीस, नासिर पुत्र मुंशी, मुमताज पुत्र निहालद्दीन, मल्लन पुत्र सबदर, आरिफ पुत्र समद खां, सालिम पुत्र लल्ला मियां, लल्ला पुत्र शराफत, उमर पुत्र अख्तर, नाजिम पुत्र भूरे, जाविद पुत्र साजिद, बन्ने पुत्र सज्जे, कय्यूम पुत्र परसू, फरमान पुत्र इमरान, मुकर्रम पुत्र बाबू, रुस्तम पुत्र बन्ने और यूसुफ पुत्र शमी अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ धारा-188 और 269 के तहत कार्रवाई की गई गई है।
अफसरों को केवल आश्वासन देते रहे मौलाना
शब-ए-बरात को लेकर एसडीएम पारसनाथ मौर्य और सीओ सर्वेंद्र कुमार ने गुरुवार दोपहर कुछ इलाकों में जाकर मौलानाओं से बातचीत की। अफसरों ने समझाया कि कोरोना की चेन तोड़ने लिए सभी लोग मोमबत्तियां घर पर मनाएं। मौलानाओं ने लोगों को समझाने का आश्वासन भी अफसरों को दिया था।
लोगों को समझाया जा रहा है कि लॉकडाउन का पालन करने से ही कोरोना का संक्रमण रोका जा सकता है, लेकिन कुछ लोग इसके गंभीरता से लेने के बजाय मजाक समझ रहे हैं। इसीलिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी है।- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक