{"_id":"5e90a1578ebc3e76a71ef023","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly402301355","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन: सड़क पर घूमते पांच गिरफ्तार, दो बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन: सड़क पर घूमते पांच गिरफ्तार, दो बाइक सीज
विज्ञापन
बदायूं/सहसवान। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सहसवान कस्बे को सील किया गया है। लोगों से कहा गया है कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें। इसके बावजूद शुक्रवार को सड़क पर घूमते हुए दो लोग पकड़े गए। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, मूसाझाग पुलिस ने शुक्रवार को लॉकडाउन तोड़ते तीन लोग गिरफ्तार किए।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एसआई मनोज कुमार और सिपाही राहुल कस्बे में पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी समय शिकारपुर निवासी अमरीश पुत्र नत्थू सिंह विलसनगंज बाजार में बाइक से घूमता मिला। पुलिस उसे कोतवाली ले गई और बाइक सीज कर दी। बाद में उसके खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। इधर, पुलिस ने नसरुल्लागंज मोहल्ले में पेट्रोलिंग के दौरान बेवजह घूमते हुए ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी यामीन पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक यामीन गोवध अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर में वांछित भी था। उसके खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत भी एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
इधर, मूसाझाग पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ते तीन लोग गिरफ्तार कर लिए। पुलिस तीनों को थाने ले गई। जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम सराय पिपरिया निवासी निहालुद्दीन पुत्र मेंहदी हसन, अब्दुल पुत्र ननकू, सलमान पुत्र राजवीर खां बताया। पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।