{"_id":"5e8df8ac8ebc3e77b1074fea","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly402101583","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़ने पर सात लोग गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़ने पर सात लोग गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद खतरा और बढ़ गया है। बावजूद इसके लोग सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को लॉकडाउन तोड़ने तोड़ने पर सात लोग गिरफ्तार किए गए। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर भ्रमण के दौरान ग्राम जैतपुर निवासी हरपाल पुत्र परमेश्वरी और राजकुमार पुत्र हरपाल को बेवजह सड़क पर घूमते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के पूछताछ करने पर घर से निकलने का कारण नहीं बता सके। उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 188, 269 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मूसाझाग पुलिस ने महरौली निवासी आलेख पुत्र शंकरलाल, विकास पुत्र रामरतन, नन्हे पुत्र श्रीपाल, खेमपाल पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया है।
बिल्सी पुलिस ने चेकिंग के दौरान रिसौली गांव के दो लोग लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने वालों में रिसौली निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ बबलू पुत्र नेपाल सिंह और योगेश उर्फ मोनू पुत्र राजेंद्र सिंह हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।