{"_id":"5e888bdc8ebc3e76c9414166","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly401666840","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नमाज पढ़वाने का मामलाः जमानत पर थाने से छोड़ा मौलाना, नमाजियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नमाज पढ़वाने का मामलाः जमानत पर थाने से छोड़ा मौलाना, नमाजियों की तलाश जारी
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक इलाके में मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़वाने वाले मौलाना को जमानत थाने से छोड़ दिया गया। बाकी आरोपी फरार हैं। सप्ताह भर पहले गौरामई गांव की मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने के मामले में नामजद किए गए आरोपी भी अभी नहीं पकड़े गए हैं।
शुक्रवार को कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम नब्बी नगला स्थित मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ी गई थी। जबकि लॉकडाउन के चलते सामूहिक कार्यक्रमों पर सरकार ने रोक लगा रखी है। कोरोना वायरस को फैलने स रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। बावजूद इसके नब्बी नगला स्थित मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन का शुक्रवार को सामूहिक नमाज पढ़ी गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौलाना साबिर पुत्र मुसीर निवासी कादरबाड़ी कासगंज को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि प्रधान हबीब पुत्र हफीज, सद्दाम पुत्र हबीब, उसके भ्राइ सलमान, हसन पुत्र तुर्री, मुशायद पुत्र हसन मोहम्मद, उमर सद्दीक, कल्लू पुत्र निजामुद्दीन, अली हसन पुत्र सहजाद, मुसीर पुत्र इमरान, फयाद पुत्र सद्दीक, इमरान पुत्र नवी, आकिल पुत्र मकबूल, भूरे पुत्र तुर्री, अल्लानूर पुत्र मैलूद, मुजीम पुत्र फतीम मोहम्मद, नेकसू पुत्र विलायत, इरशाद पुत्र वहीद, शान मोहम्मद पुत्र भाईजान, ग्यास पुत्र सद्दीक आदि पुलिस को देखकर फरार हो गए थे। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पूछताछ के बाद शनिवार सुबह मौलाना को थाने से जमानत दे दी गई।
इसी तरह सप्ताह भर पहले इलाके के गौरामई गांव स्थित मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ी गई थी। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर थाने से छोड़ दिया था। बाकी आरोपी अभी फरार हैं।