फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Loader dies while out distributing niece's wedding cards.

Budaun News: भतीजी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे पल्लेदार की मौत

Mon, 06 Jul 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Loader dies while out distributing niece's wedding cards.
प्रदीप। फाइल फोटो
उघैती। बदायूं-बिजौर राजमार्ग ग्राम ईखखेड़ा के पास शनिवार की रात करीब 11:15 बजे किसी वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने के लिए उघैती क्षेत्र के गांवों में आए थे। परिवार चलाने के लिए वह पल्लेदारी का काम किया करते थे।
विज्ञापन

जिला संभल के बहजोई देहात निवासी प्रदीप (33) पुत्र बाबूराम की भतीजी की इस माह शादी है। उघैती क्षेत्र के गांवों में शादी के कार्ड बांटकर प्रदीप बाइक से घर लौट रहे थे। गांव ईखखेड़ा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गिर गए। राहगीरों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रुदायन पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर बिखरे मिले शादी के कार्ड के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते बिलखते परिवार वाले पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, मृतक प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed