फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lively acting of the artists brought life to Ramlila.

Budaun News: कलाकारों के जीवंत अभिनय ने रामलीला में फूंकी जान

Mon, 23 Oct 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lively acting of the artists brought life to Ramlila.
गांधी ग्राउंड में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
बदायूं। गांधी ग्राउंड में चल रही रामलीला में रविवार को भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता का मंचन किया गया। कलाकारों का भावपूर्ण अभिनय देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इधर, कादरचौक में चल रही रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया।
विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव में दरभंगा से आए कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से रामलीला में जान फूंक दी। राम की भूमिका में राजा कुमार शर्मा और सीता की भूमिका में त्रिपुरारी चौधरी ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि मृग का वध करने के बाद जब राम कुटिया पहुंचे तो माता सीता वहां नहीं थी। व्याकुल राम और लक्ष्मण ने सीता को खूब ढूंढा। रास्ते में उन्हें घायल जटायु मिले तो पता चला कि सीता जी का रावण हरण करके ले गया है। इस दौरान भगवान राम की सुग्रीव से मुलाकात हुई। सुग्रीव की भूमिका राम रंजन चौधरी ने और रावण की भूमिका परमानंद मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन

कादरचौक। कस्बा में रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला में सीता की खोज, लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान लोगों ने रावण की लंका दहन का मंचन भी देखा। रावण हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देते हैं, तो हनुमानजी रावण की सोने की लंका को जलाकर उनका अहंकार तोड़ देते है। यह दृश्य देखकर रामलीला आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने हनुमान जी और जय श्री राम के जयकारे लगाए। देर रात तक आयोजन स्थल पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed