फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Listened to the children count the mountains, encouraged them

Budaun News: बच्चों से सुनी गिनती-पहाड़े, उत्साह बढ़ाया

Wed, 27 Sep 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 27 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Listened to the children count the mountains, encouraged them
प्राथमिक विद्यालय खरखोली खुर्द में बच्चों से जानकारी लेते डीएम
बदायूं। ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय खरखोली खुर्द और इस्लामगंज का जायजा लेने मंगलवार को डीएम मनोज कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों से गिनती, पहाड़े, विलोम शब्द, पाठ्य पुस्तकों से पाठ आदि सुने और उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


डीएम ने अध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बेहतर सुविधा रखी जाएं। सभी अध्यापक विद्यालय समय से पहुंचकर बच्चों को मेहनत से पढ़ाएं। बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारी के शिक्षा दी जाए। दोनों विद्यालयों में पंखे, विद्युत वायरिंग आदि की चोरी की जानकारी देने पर पुलिस विभाग को कार्रवाई करने के पत्राचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर व आसपास साफ सुथरा रखा जाए। बरसात में विद्यालयों की छत पर उगी घास को साफ कराया जाए। बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया जाए। विद्यालयों में हैंडवॉश संचालित रहे और शौचालयों को साफ सुथरा रखा जाए। विद्यालय में बच्चे पूरी ड्रेस में पढ़ने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed