फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Liquor salesman arrested with an illegal gun during patrol

Budaun News: गश्त के दौरान अवैध बंदूक के साथ शराब सेल्समैन गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Liquor salesman arrested with an illegal gun during patrol
कुंवरगांव। पुलिस ने बनगवां गांव के शराब की दुकान के सेल्समैन को अवैध बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, बनगवां की देशी शराब की दुकान से 66 पेटी शराब समेत अन्य सामान चोरी होने के मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात उपनिरीक्षक प्रताप सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। बनेई से चकोलर जाने वाले रास्ते पर एक युवक कंधे पर बंदूक लेकर आता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम संजीव कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी बनगवां बताया। बंदूक का लाइसेंस नहीं दिखाने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 12 बोर का एक कारतूस मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने बंदूक और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बनगवां गांव में देशी शराब की दुकान के क्षेत्रीय मैनेजर प्रेमपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में मैनेजर ने शराब की दुकान से 44 पेटी 42 डिग्री और 22 पेटी 36 डिग्री देशी शराब, पीओएस मशीन, इन्वर्टर-बैटरी, सीसीटीवी कैमरा और 15 हजार रुपये गायब बताए हैं।



पुलिस ने गश्त के दौरान बनगवां निवासी संजीव कुमार को 12 बोर की बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास बंदूक का लाइसेंस नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं देशी शराब की दुकान से चोरी के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। - सुमेध मिलिंद जाधव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed