{"_id":"5ecba9f18ebc3e90a074fb1e","slug":"linemans-death-from-current77","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा में रविवार देर रात एक हादसे में संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। लाइनमैन गांव में लाइन ठीक कर रहा था कि उसी समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाइनमैन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम नरखेड़ा निवासी भूपेंद्र (30) पुत्र हरद्वारी लाल बिनावर कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद कार्यरत था। रविवार देर रात भूपेंद्र अपने गांव में डबल पोल पर लगे ट्रांसफार्मर से लाइट ठीक करने की कोशिश कर रहा था। उसी समय वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार वालों के मुताबिक भूपेंद्र चार साल से बिनावर के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में काम कर रहा था। लाइनमैन तीन भाइयों में मझला था। बड़ा भाई शेर सिंह और छोटा भाई अनूप उसके साथ ही रहते थे। उसके तीन बच्चे हैं एक बेटा और दो बेटी है। उसके पास जमीन नहीं है। उसकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन