फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lightweight and royal silk lehengas are winning the hearts of brides.

Budaun News: दुल्हनों का दिल जीत रहे हल्के और रॉयल लुक देने वाले सिल्क के लहंगे

Sun, 02 Nov 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lightweight and royal silk lehengas are winning the hearts of brides.
शहर के बड़े बाजार में कपड़े की दुकान पर लहंगा द​खिाते दुकानदार । संवाद
बदायूं। शादी का सीजन शुरू होते ही लोगों ने बाजार में दुल्हनों के लिए लहंगों की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। बाजार में कई लहंगे ट्रेंड में हैं, जिनमें पारंपरिक लहंगों के साथ-साथ सिल्क के हल्के रंगों के लहंगों की मांग सबसे अधिक है। वहीं पारंपरिक लाल और मैरून लहंगों की जगह अब पेस्टल, गोल्डन और पीच टोन के लहंगे भी दुल्हनों का दिल जीत रहे हैं। वहीं हल्के, चमकदार और रॉयल लुक वाले लहंगे भी खूब खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन


नवंबर की शुरूआत होते ही बाजार में शादियों की हलचल दिखने लगी है। दुल्हनें अपनी पसंद का लहंगा ढूंढने में घंटों बिता रहीं हैं। कपड़ा बाजार के व्यापारी सुधीर मेंहदी रत्ता ने बताया कि हर शादी के सीजन में दुल्हनों के लिए नए तरह के लहंगे बाजार में आते हैं। इस बार दिखने में भारी और पहनने में हल्के वाले लहंगे चलन में है। इस तरह के लहंगे लाए जा रहे हैं, जो दुल्हनें अपनी शादी में तो पहन ही सकेंगी, साथ ही वह भविष्य में किसी भी समारोह में दोबारा पहन सकेंगी। अब तक सिल्क के लहंगों की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन


बदल रहा है रंगों का फैशन
पहले जहां शादी का मतलब लाल या गहरे मैरून रंग के लहंगे से होता था, वहीं अब दुल्हनों की सोच बदल रही है। इस सीजन में पेस्टल पिंक, पीच, गोल्डन और मिंट ग्रीन जैसे हल्के रंगों की मांग बढ़ गई है। दुकानदार ने बताया कि पेस्टल लहंगे न केवल स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि फोटो में भी बेहद खूबसूरत आते हैं, इसलिए सोशल मीडिया के दौर में इनकी लोकप्रियता दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कढ़ाई और सीक्विन वर्क की चमक
लहंगों पर इस बार भारी वर्क की जगह थ्रेड, कढ़ाई, सीक्विन और मिरर वर्क की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। ग्राहक चाहते हैं कि लहंगा ज्यादा भारी न हो लेकिन दिखने में राॅयल लगे। इसके लिए हल्के फैब्रिक जैसे ऑर्गेंजा, नेट, सिल्क और जॉर्जेट पर खूबसूरत कारीगरी की जा रही है। दुल्हनें ऐसे लहंगे पसंद कर रहीं हैं, जिन्हें रिसेप्शन या अन्य कार्यक्रमों में दोबारा पहना जा सके। यह लहंगे सिल्क में आ रहे हैं, जिससे उनकी मांग अधिक है।


सोशल मीडिया से तय हो रहा फैशन
दुकानदार लल्ला बाबू गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट जैसे प्लेटफॉर्म ने दुल्हनों की पसंद पर गहरा असर डाला है। लड़कियां मोबाइल में सेव की गई तस्वीर लेकर आती हैं और वैसा ही डिजाइन दिखाने को कहती हैं। इस बार फैशन का ट्रेंड पूरी तरह ऑनलाइन तस्वीरों और वीडियो से प्रभावित हो रहा है।


ट्रेंड लहंगे

लहंगा मूल्य (प्रति लहंगा-रुपये में)
पारंपरिक जरी वर्क लहंगा 2000-5000

पेस्टल कलर सीक्विन लहंगा 2500-7000

मिरर वर्क लहंगा 3500-8000

हल्के थ्रेड वर्क वाले लहंगे 2000-5500

रॉयल टच गोल्डन लहंगा 4500-10000 तक बाजार में उपलब्ध हैं।

शहर के बड़े बाजार में कपड़े की दुकान पर लहंगा दखिाते दुकानदार । संवाद

शहर के बड़े बाजार में कपड़े की दुकान पर लहंगा दखिाते दुकानदार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed