फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   light the lamps

कोरोना के अंधेरे से जंग, घर-घर दीपक जलाकर दिया एकजुटता का संदेश

Sun, 05 Apr 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
light the lamps
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रात नौ बजे और नौ मिनट तक घरों की बिजली बंद करके घर में बॉलकानी और दरवाजे पर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च की लाइट जलाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर रविवार को लोग एकजुट खड़े दिखे। रात नौ बजते ही पूरा शहर दीपों और मोमबत्तियों से जगमगा उठा। सभी घरों में एक साथ मोमबत्तियां जलने से अप्रैल में दिवाली नजर आई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता का परिचय दिया। शहर से लेकर देहात तक रात नौ बजे लोगों ने अपने घरों की बिजली बंद करके दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च आदि जलाई। रविवार को दिन में मिट्टी के दीपकों की खूब बिक्री हुई। कई गांवों में तो ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों को मिट्टी के दिये वितरित किए थे। लोगों ने कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में एकजुट होने संदेश दिया और अपने घरों के दरवाजों पर दीप श्रंखला सजाई। अधिकांश लोगों ने दिवाली की तहर अपने घरों को दीपक और मोमबत्ती से जगमगा दिया। तमाम लोगों ने मिट्टी के बजाय आटे के दीपक बनाकर जलाए। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने रविवार को कुछ घंटे दुकानें खोलने की छूट दी है। किराना व्यापारी ईशू रस्तोगी ने बताया कि सुबह और शाम दोनों समय दुकान खोलने पर रविवार को मोमबत्ती की काफी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed