{"_id":"3608269ba452f7e07b37a516fad34d7e","slug":"light-crises-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के एसई का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के एसई का पुतला फूंका
बिल्सी (बदायूं)।
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये शेड्यूल में रात की बेतहाशा कटौती से नाराज लोगों ने बुधवार को बदायूं-बिजनौर हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने अधीक्षण अभियंता (एसई) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द ही कटौती बंद नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने सांसद धर्मेंद्र यादव से भी कटौती बंद कराने की मांग की है।
कई दिनों से नगर को सिंगल ग्रुप में सिर्फ दिन में ही सुबह सात से शाम पांच बजे तक सप्लाई दी जा रही है। इसमें भी बीच-बीच में बिजली गुल हो जाती है। चूंकि सर्दी का मौसम है और बोर्ड परीक्षाएं भी नजदीक हैं, इसलिए रात में कटौती से लोगों में बेहद गुस्सा है। नाराज लोग बुधवार को इस्लामनगर बस स्टैंड के पास इकट्ठा हुए। लोगों ने पहले तो अधीक्षण अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में उनका पुतला फूंका। अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान आजाद हिंद वाहिनी छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू माथुर ने कहा कि पूरी रात बिजली न रहने से सबसे ज्यादा नुकसान छात्र-छात्राओं को हो रहा है। वे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। यदि रात्रि कालीन कटौती बंद नहीं हुई तो बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ब्रजपाल, जलीस, आबिद खां, प्रेमपाल सागर, रूपकिशोर, रूमसिंह शाक्य, सोनू माथुर, मुजीब खां, गोपाल असावा, रणधीर आदि रहे। इधर, बदायूं विकास संस्थान के विधानसभा अध्यक्ष अमन सक्सेना ने सांसद धर्मेंद्र यादव से रात्रिकालीन कटौती बंद कराने की मांग की है।