फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life was saved ten days ago, this time death took away the wife as well.

Budaun News: दस दिन पहले बच गई थी जान, इस बार पत्नी को भी साथ ले गया काल

Fri, 26 Sep 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:41 AM IST
सार

बदायूं में सड़क हादसे में पप्पू और उनकी पत्नी की मौत हो गई। इस दुर्घटना से उनका 12 वर्षीय बेटा अमान अनाथ हो गया है। गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Life was saved ten days ago, this time death took away the wife as well.
पप्पू का फाइल फोटो - फोटो : रामलीला मंचन करते फिल्मी कलाकार

विस्तार

बदायूं। पप्पू के नाम पर मात्र तीन बीघा जमीन थी। उसके एक बेटा है जो करीब 12 साल का है। दस दिन पहले सड़क हादसे में उसका हाथ टूटा, लेकिन इस बार तो पत्नी को साथ ले गया। दोनों की हादसे में मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

हाथ टूटने के बाद पप्पू की पत्नी हर दूसरे दिन उनकी पट्टी कराने के लिए साथ जातीं थी। बृहस्पतिवार को अपनी चचेरे भाई की बाइक मांगकर भतीजे को साथ लेकर गया था। परिवार को क्या पता था कि वह अब घर नहीं लौटेंगे। देर शाम को दंपती के शव घर पहुंचे तो मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। नम आंखों से दोनों को गांव में सुपर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। कार की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनाथ हो गया 12 साल का अमान

अमान कक्षा छह में पढ़ रहा है। पप्पू उसको पढ़ाकर अफसर बनाने का सपना संजोए हुए था। अमान भी मेहनत से पढ़ाई कर रहा है। उसे क्या पता था कि उसके माता-पिता बीच में ही उसका साथ छोड़कर चले जाएंगे। उनकी मौत से वह अनाथ हो गया है। बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे मोहब्बत करता था पप्पू
पप्पू की मौत से हर आंख नम थी। गांव के लोगों का कहना है कि पप्पू सभी से मोहब्बत से बोलता था। उसका गांव में कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। मौत से लोग सदमे में हैं।

पप्पू का फाइल फोटो

पप्पू का फाइल फोटो- फोटो : रामलीला मंचन करते फिल्मी कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed