फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life is in trouble due to heat wave

Budaun News: लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Life is in trouble due to heat wave
जोगीपुरा रोड पर पसरा संन्नाटा। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए हैं। पिछले पांच दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा हुआ है। पूर्वाह्न 11 से शाम 5 बजे तक तेज धूप त्वचा को झुलसा रही है। लोग तरह-तरह के बचाव कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम 22.01 डिग्री दर्ज हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद से ही लू चलने लगी, जो लोग घरों से निकले उनको काफी परेशानी हुई। पिछले पांच दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। धूप से त्वचा झुलस रही है। भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डायरिया के 11 मरीज पहुंचे
जिला अस्पताल में मलेरिया के साथ लू से भी पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी नहीं थी, लेकिन इमरजेंसी में 11 मरीज पहुंचे। इसमें छह लोग अधिक परेशान थे, जिन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि बच्चे और व्यस्क सभी गर्मी से बीमार हो रहे हैं। ऐसे मरीजों को नियमित ओआरएस घोल पीने की सलाह दी जा रही है। साथ ही धूप में न निकलने और ताजा और संतुलित खाना खाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव के उपाय
कड़ी धूप यानी दोपहर 12 से शाम तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें।
धूप में निकलते समय अपना सिर ढकने के लिए कपड़ा, टोपी या छाते का उपयोग करें।
पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
सफर में अपने साथ पीने का पानी रखें।



लू के मौसम में बेल का जूस पीना बहुत लाभप्रद होता है। जूस को बर्फ के साथ न लें। जूस को फ्रिज में ठंडा करके पी सकते हैं, लेकिन अलग से बर्फ मिलाकर न पीएं। ऐसे लोग जो हर रोज बाइक से 50 से 100 किलोमीटर चलकर ड्यूटी कर रहे हैं, उनको लू से बचाव के लिए रामबाण साबित होगा। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

जोगीपुरा रोड पर पसरा संन्नाटा। संवाद

जोगीपुरा रोड पर पसरा संन्नाटा। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed