फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life imprisonment for three including two brothers in murder case

हत्या के मामले में दो भाइयों समेत तीन को उम्रकैद

Sat, 18 Dec 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for three including two brothers in murder case
Life imprisonment for three including two brothers in murder case
बदायूं। करीब साढ़े 13 साल पुराने हत्या के मामले में नामजद दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रभानु सिंह ने मुजरिम ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी पर 48 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतोला निवासी मुनेश ने थाने पर एक तहरीर दी थी। उसके मुताबिक वह 22 अगस्त 2008 को अपने भाई अजयपाल, भतीजे धर्मवीर, भतीजी संतोष और उषा के साथ खेत से घर लौट रहे थे। उसका भाई अजयपाल हल-बैल लेकर आगे चल रहा था। उसी दौरान गांव के जगत सिंह पुत्र कल्यान सिंह, विनोद पुत्र चंद्रपाल निवासीगण सिरतोला और अमर सिंह, महीपाल पुत्रगण नत्थू निवासी सुजानपुर थाना बिसौली उसके भाई का रास्ता रोककर खड़े हो गए। जगत सिंह ने उसके भाई से कहा कि तुमने मेरे चाचा सोमपाल का कत्ल किया था। आज तुझे नहीं छोड़ेंगे। जगत सिंह ने अपनी बंदूक, अमर सिंह ने राइफल, विनोद और महीपाल ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उसका भाई जान बचाने को भागा लेकिन कई गोलियां लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। वह अपने भाई को उठाकर गांव में लेकर आया लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जगत सिंह, विनोद यादव निवासी ग्राम सिरतोला, अमर सिंह, महीपाल निवासी ग्राम सुजानपुर थाना बिसौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रभानु सिंह ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। कोर्ट ने अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार गुप्ता और बचाव पक्ष के अधिवक्ता को सुना। कोर्ट ने अजयपाल की हत्या के जुर्म में अमर सिंह, महीपाल सिंह और विनोद यादव को मुजरिम करार दिया। कोर्ट ने तीनों मुजरिमों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि जगत सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed