फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Letters were thrown in front of houses in Patel Nagar, people reached the police station.

Budaun News: पटेल नगर में घरों के सामने फेंकी गईं चिट्ठियां, थाने पहुंचे लोग

Tue, 09 Jul 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Letters were thrown in front of houses in Patel Nagar, people reached the police station.
बदायूं। शहर में गन्ना दफ्तर के पीछे पटेल नगर में लोगों के घरों के सामने चिट्ठियां फेंकने का मामला सामने आया है। सभी चिट्ठियां एक जैसी बताई गईं हैं, उनको फोटो कॉपी कराकर अलग-अलग लोगों के घरों के सामने फेंका गया। इनमें एक महिला के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। इससे लोगों में काफी गुस्सा है। उनकी शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेल नगर निवासी कई लोग सोमवार दोपहर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के कई लोगों के घरों के सामने चिट्ठियां फेंकी गईं हैं। सोमवार सुबह लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने अपने-अपने दरवाजे पर चिट्ठियां पड़ी देखीं। उन्होंने एक-दूसरे से जिक्र किया तो पता चला कि ऐसे करीब 30-35 लोगों के घरों के सामने चिट्ठियां फेंकी गईं थीं। उनके लिफाफों पर मोहल्ले के लोगों के नाम लिखे गए थे। जब उन्हें खोलकर देखा गया तो सभी में एक जैसे पत्र रखे मिले।
विज्ञापन

उन्हें फोटो कॉपी करवाकर अलग-अलग लिफाफों में रखकर भेजा गया था। उनमें मोहल्ले की एक महिला के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। मोहल्ले के गुड्डू ने बताया कि यह चिट्ठियां या तो किसी को फंसाने के लिए डाली गई हैं या फिर महिला को बदनाम करने की चाल है। फिलहाल महिला और उसके परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। गुड्डू ने बताया कि यह चिट्ठियां डाक द्वारा भेजी गई थीं लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन्हें दरवाजे पर कौन डाल गया। जब इसकी जांच होगी तो आरोपी का पता चलेगा। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed