फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lekhpal protest over their demands in Budaun

बदायूं: मांगों को लेकर लेखपालों का प्रदर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sat, 03 Oct 2026 04:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 03 Oct 2026 04:03 PM IST
सार

बदायूं में लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज जिलेभर के लेखपालों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपालों ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Lekhpal protest over their demands in Budaun
लेखपालों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले में लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज लेखपालों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है। शनिवार को उन्होंने सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। 

विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष भोजराज यादव ने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा आठ वर्षों से अंतरमंडलीय स्थानांतरण, दो वर्षों से पदोन्नति सूची और 16 वर्षों से भत्ते में बढ़ोतरी की मांग लंबित है। उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों का परीक्षा परिणाम जारी करने और स्थायीकरण, पटल सहायक व प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से अवमुक्त करने तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने की मांग भी शामिल है। 
विज्ञापन


आठ अक्तूबर को कार्य बहिष्कार 
लेखपालों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना दिया। कहा कि आठ अक्तूबर को तहसील प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़कर आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, वरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्रेशन और सत्यापन समेत ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में कार्य करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अक्तूबर को रक्तदान शिविर, 14 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली और 17 से 23 अक्तूबर तक तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ धरना होगा। 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कमल कुमार, कुलदीप भारद्वाज, अंकित कुमार, रुपेंद्र सिंह शाक्य, रुद्र प्रताप सिंह, संजीव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed