फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Legal information given to make girl students aware

Budaun News: छात्राओं को जागरूक करने के लिए दी विधिक जानकारी

Fri, 26 Jan 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Legal information given to make girl students aware
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में किया गया।। यहां छात्राओं को जागरूक करते हुए विधिक जानकारी दी गई
विज्ञापन

शिविर का शुभांरभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ प्राधिकरण सचिव सारिका गोयल ने किया। प्राधिकरण की कशिश सक्सेना ने बालिकाओं/महिलाओं के विधिक अधिकारों एवं एलएडीसी द्वारा प्रदान की जाने वाली विधिक सहायता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
विज्ञापन


अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित व अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त गुड टच, बैड टच के बारे में भी बालिकाओं को जागरूक किया गया। कहा कि लड़कियां दो-दो घरों को रोशन करती हैं, उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमिता आलोक ने भी छात्राओं को अतिथियों द्वारा दिये गए संदेश को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार समेत काॅलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन गीतांजलि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed