फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lecturer recruitment exam concludes peacefully in Budaun

Budaun News: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों ने कहा- सामान्य रहा पेपर

Sun, 14 Jun 2026 02:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 14 Jun 2026 02:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की जीआईसी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इसमें कुल 4601 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया।

विज्ञापन
Lecturer recruitment exam concludes peacefully in Budaun
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की जीआईसी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा रविवार को बदायूं जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि तैयारी के अनुरूप प्रश्न पूछे गए और पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। 

विज्ञापन


जिले में कुल 4601 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चली। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। कई अभ्यर्थी प्रश्नपत्र और संभावित उत्तरों पर चर्चा करते दिखाई दिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन और विषय संबंधी प्रश्न संतुलित रहे। कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया, लेकिन कुल मिलाकर प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा। 
विज्ञापन


अमरोहा के रामवीर ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा रहा। अधिकांश प्रश्नपत्र सेलबस से आए। निगेटिव मार्किंग होने के कारण उन प्रश्नों को हल किया, जो आसानी से कर पा रहे थे। अमरोहा के होशियार सिंह और विनोद कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र सामान्य रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed