{"_id":"6a5152a49f1a7c021e0f5c3b","slug":"lawyers-to-go-on-strike-against-corruption-in-the-sdm-court-badaun-news-c-123-1-bdn1037-168168-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकील करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकील करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान बार भवन में शुक्रवार को बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष नरेंद्र गोपाल सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीएम न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने रोष जताया। सर्वसम्मति से न्यायालय का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया।
महासचिव सोमवीर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि न्यायालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील परिसर में दलाल खुलेआम घूमकर वसूली करते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस संबंध में पहले भी उप जिलाधिकारी से वार्ता कर कामकाज में सुधार की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसी के चलते अधिवक्ताओं ने 13 और 14 जुलाई को एसडीएम न्यायालय में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। 15 जुलाई को पुनः बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जितेंद्र सिंह यादव, श्याम बाबू सक्सेना, सरफराज अली, रवींद्र नारायण सक्सेना, रागिब अली, मुजाहिर अली, आसिम अली, मुहम्मद अनस, असजद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की कोई शिकायत है तो उनसे सीधे आकर बातचीत कर सकते हैं। उनके न्यायालय में भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं। वकीलों के हड़ताल करने के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं है। - रिपु धमन, एसडीएम सहसवान