फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lawyers protested against the Tehsildar in Bilsi

Budaun News: बिल्सी में वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protested against the Tehsildar in Bilsi
तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते वकील। संवाद
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन ने शनिवार को तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने कहा कि तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। निर्विवाद साधारण वाद वाली पत्रावलियों को बिलंब से दर्ज किया जाता है। पत्रावली से खतौनी व बयान हल्फी फाड़कर फेंक दी जाती है। पत्रावली पैरवी एवं साक्ष्य अभाव में निरस्त किए जाने का आदेश कर दिया जाता है। पुनर्स्थापना प्रार्थना पत्र आर्थिक समझौता किए बगैर दर्ज नहीं होते हैं। एक वर्ष से अधिक पुरानी फाइलों में अनुचित धनराशि की मांग की जाती है। मांग पूरी न होने पर पत्रावली निरस्त कर दी जाती है, यही वजह है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिवक्ता हेमेंद्र सिंह ने कहा कि यह तहसीलदार गत वर्ष भी तहसील बिल्सी में तैनात रहे। उस दौरान भी कार्यशैली ठीक न होने के कारण अधिवक्ताओं ने 45 दिन तक कार्य बहिष्कार किया था। तहसीलदार की कार्यशैली से अधिवक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन की आपात बैठक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसीलदार का स्थानांतरण न होने तक तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर मुकेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, दिलीप भारती, वागीश माहेश्वरी, अरुण उदय, मंजू यादव, ग्रीश कुमार सिंह आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed