फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lathi blows were used on loud drums in Muharram procession, two injured

Budaun News: मुहर्रम जुलूस में तेज से ढोल बजाने पर चले लाठी-डंडे, दो घायल

Mon, 07 Jul 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lathi blows were used on loud drums in Muharram procession, two injured
घायल आकिल।
बदायूं। बिसौली में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। विवाद तेज आवाज में ढोल बजाने को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बिसौली में मुहर्रम जुलूस शाम को हसीन मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। कस्बा के मुहल्ला गदरपुरा निवासी अजमल खान ने दिल की बीमारी का हवाला देते हुए तेज आवाज में ढोल बजाने पर आपत्ति जताई। इस बात पर जुलूस में शामिल इसी मुहल्ले के आकिल से कहासुनी हो गई, इसके बाद झगड़ा हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। इससे आकिल के सिर में और अजमल के हाथ में चोटें आईं। लोगों ने दोनों में बीच-बचाव किया। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

अजमल खान का आरोप है कि वह परिवार के साथ नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी आकिल समेत आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनके घर के दरवाजे पीट डाले। उधर, आकिल ने आरोप लगाया कि अजमल पक्ष ने छत से पथराव किया, जिससे उन्हें सिर में चोट लगी है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेहंदी जुलूस में भी हुआ था टकराव
दो दिन पूर्व मेहंदी के जुलूस में भी अजमल खान ने तेज ढोल बजाने का विरोध किया था, लेकिन उस समय भी जुलूस में शामिल लोग उनके घर के सामने ढोल बजाते रहे। तब इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे मुहर्रम के जुलूस में टकराव हो गया।

---------
पुलिस ने बंद कराया डीजे



फैजगंज बेहटा। कस्बे के वार्ड चार में निकल रहे मुहर्रम जुलूस में एक से अधिक बज रहे डीजे को पुलिस ने बंद करा दिया। इससे कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध जताया। पुलिस ने अनुमति के तहत ही डीजे बजाने के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक ही डीजे बजाने की अनुमति दी गई है। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहां से जुलूस रवाना हो गया है। वहीं, क्षेत्र में शांति पूर्वक मुहर्रम के जुलूस निकाले गए। एसओ रामेंद्र कुमार ने बताया कि जुलूस में एक डीजे बनाने की अनुमति दी गई थी। मौके पर कोई विवाद नहीं हुआ था। संवाद

घायल आकिल।

घायल आकिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed