फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   last pilers complete in overbridge

ओवरब्रिज के लास्ट पिलर्स भी खडे हुए, कै पिंग शुरू

Sat, 10 Jan 2015 12:40 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 10 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जितनी उत्सुकता नगर वासियों को है, अब उतनी ही तेजी से ओवरब्रिज पर काम शुरू हो गया है। मेन रेल लाइन के ऊपर का काम अंतिम चरण में है। पिलर्स खड़े हो चुके हैं। ओवरब्रिज जल्दी पूरा होने की चाह में नागरिक यह कष्ट उठाने को तैयार हैं। सेतु निगम के इंजीनियर यहां पिलर्स खड़े होने के बाद गॉर्डर लाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के दोनो ओर एप्रोच रोड लगभग तैयार हैं। दरअसल, अब जो काम ओवरब्रिज पर होना है काफी चुनौती भरा है। रेलवे लाइन के ऊपर काम में रेलवे के इंजीनियरों को भी हस्तक्षेप है। वहीं सबसे बड़ी अड़चन है कि पिलर्स पर जो पांच गॉर्डर चढ़ाए जाएंगे वे कैसे चढ़ सकेंगे। इसे लेकर रेलवे की क्रेन मंगाने पर भी मंथन चल रहा है। यह एरिया सकरा है और आसपास बिल्डिंग होने के कारण सीमेंट और लोहे से तैयार गॉर्डर घूमने के लिए जगह भी नहीं है।
विज्ञापन

जिले की अति महत्व की परियोजनाओं में शामिल उसावां रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। 22.31 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके  निर्माण को लेकर मैटेरियल सड़क पर फैला पड़ा रहने के कारण आवागमन बिल्कुल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज का निर्माण मई-2013 में शुरू हुआ था। शासन और यहां के सांसद धर्मेंद्र यादव की प्राथमिकता का काम होने के कारण इसकी जल्दी-जल्दी समीक्षा होती रही है। खुद कई बार सांसद इस काम को देख गए हैं। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार पहले इसके काम समाप्ति की अवधि दिसंबर-14 थी लेकिन रेलवे के हिस्से में काम बिना रेलवे इंजीनियरों की मदद के पूरा नहीं हो रहा था। रेलवे के ऐसे दिशा निर्देश भी है कि उनके इंजीनियरों की देखरेख में ऐसे काम हों। इसमें विलंब हो जाने से अब यह काम फरवरी-15 तक पूरा हो सकेगा। अभी समय है, उनकी बाधाएं दूर होती रहें तो वह समयावधि में काम समाप्त कर देंगे।

रेलवे लाइन के ऊपर से हटीं बिजली लाइनें
ओवरब्रिज का काम रेलवे लाइन के ऊपर शुरू होने जा रहा है। इसमें बिजली की लाइन हटाकर बिजली विभाग ने अंडर ग्राउंड कर दी हैं। सेतु निगम के अभियंताओं का काम आसान हो गया। बिजली विभाग ने इस इलाके से बिजली लाइन शिफ्ट कराने में 98 लाख रुपये उनसे शिफ्टिंग के लिए थे।


ओवर ब्रिज का काम अंतिम चरण में है। रेलवे लाइन के दोनो और पिलर्स खड़े कर दिए गए हैं। कैंपिंग शुरू कर दी गई है। फरवरी तक काम पूरा हो जाएगा। इसके लिए निर्माण में तेजी जारी है।
-वीके सैन, डीपीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed