फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Land acquisition begins for new district jail

नई जिला जेल के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू

Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition begins for new district jail
jail - फोटो : amar ujala
31.875 हेक्टेयर में बनेगी नई जेल, 52.98 करोड़ रुपये मिले
विज्ञापन

मौजूदा जेल में क्षमता से चार गुना ज्यादा बंदी और कैदी

नई जिला जेल का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। शासन से 52.98 करोड़ रुपये अवमुक्त होने के बाद भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। बिल्सी रोड पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास नई जिला जेल का निर्माण 31.875 हेक्टेयर जमीन पर होना है। जेल निर्माण के लिए किसानों ने शासन के पक्ष में बैनामा करने शुरू कर दिए हैं। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद जेल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 
ब्रिटिश हुकूमत के दौरान स्थापित बदायूं जिला जेल की क्षमता 529 बंदियों और कैदियों की है। यहां क्षमता से चार गुना ज्यादा करीब 2200 बंदी और कैदी हैं। ओवरलोड हो चुकी जेल में स्टाफ की भी कमी है। ऐसे में जेल प्रशासन को काफी दुश्वारियां होती हैं। नई जिला जेल को स्वीकृति काफी पहले मिल चुकी थी। जेल स्थापना के लिए कुंवरगांव और बरेली रोड पर गांव खुनक के पास जमीन देखी गई थी। यहां कुछ जमीन जिला पंचायत की थी। कुछ का किसानों से अधिग्रहण किया जाना था। जेल निर्माण के लिए जमीन देने को किसान तैयार ही नहीं हुए। 
विज्ञापन

इसके बाद बिल्सी रोड पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास नई जेल के लिए जमीन देखी गई। यहां भी कुछ जमीन जिला पंचायत की थी। नई जेल के लिए कुल 31.875 हेक्टेयर जमीन की जरूरत थी। आसपास के किसान जेल के लिए जमीन देने को तैयार हो गए। चुनाव आचार संहिता के चलते भूमि अधिग्रहण का काम लटका रहा। आचार संहिता खत्म होने के बाद जेल के लिए भूमि का अधिग्रहण शुरू हो गया है। अब तक 10 किसान सरकार के पक्ष में जमीन के बैनामे कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


142 किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहण
बदायूं। बिल्सी रोड पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास नई जिला जेल का निर्माण 31.875 हेक्टेयर जमीन पर होगा। इसके लिए आसपास के 142 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिला और जेल प्रशासन का कहना है कि भूमि अधिग्रहण का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जेल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।


जेल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। कुल 142 किसानों की जमीन की रजिस्ट्री होनी है। 10 किसानों जेल के लिए अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा चुके हैं।
-हर्षवर्धन यादव, सब रजिस्ट्रार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed