{"_id":"66b7c20cd29920ada50e9914","slug":"laborer-falls-from-tractor-after-hitting-tree-branch-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123942-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेड़ की डाल से टकराकर ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेड़ की डाल से टकराकर ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, मौत
Sun, 11 Aug 2024 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
जय सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
उघैती। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बरौलिया और स्वरूपपुर गांव के बीच पेड़ की डाल से टकराने के बाद ट्रैक्टर से गिरकर 40 वर्षीय मजदूर जय सिंह की मौत हो गई। परिवार वालों ने ट्रैक्टर मालिक पर धक्का देने का आरोप लगाया है। वहीं थाना पुलिस ने हादसा मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम शरह बघौली निवासी जय सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। शुक्रवार को गांव के पास एक मकान में मजदूरी कर रहे थे। रात करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर पर बैठकर घर आ रहे थे। रास्ते में बरौलिया और स्वरूपपुर गांव के बीच सड़क किनारे पेड़ की डाल से टकराकर वह गिर पड़े। मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर थाना पुलिस और मजदूर के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। मजदूर के बेटे अरविंद ने ट्रैक्टर मालिक पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि पिता लिंटर डालकर लौट रहे थे। रास्ते में रुपयों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। तभी ट्रैक्टर मालिक ने उन्हें धक्का दे दिया। एसओ राजेश कौशिक ने बताया कि मजदूर की हादसे में मौत हुई है। घटना के समय कई मजदूर मौजूद थे। सभी ने बताया कि जय सिंह डाल में फंसकर सड़क पर गिर गए थे।