{"_id":"6400ed0d002cc5f657096c7b","slug":"laborer-died-due-to-falling-pipe-of-boring-machine-badaun-news-c-4-1-81661-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बोरिंग मशीन का पाइप गिरने से मजदूूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बोरिंग मशीन का पाइप गिरने से मजदूूर की मौत
विज्ञापन
(02 बीडीएन-27) जरीफनगर में पलटी बोरिंग मशीन।संवाद
बदायूं/दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में बोरिंग करने के लिए ले जाई जा रही मशीन पलट गई। मशीन उठाने के लिए क्रेन को बुलाया गया। क्रेन मशीन को उठा रही थी कि इसी दौरान मशीन का एक पाइप मजदूर के ऊपर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दहगवां की ओर मजदूर सबमर्सिबल पंप की बोरिंग मशीन लेकर आ रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के जतकी मोड़ पर अचानक मशीन पलट गई। मशीन पलटने पर क्रेन को मंगवाया गया। क्रेन से मशीन को उठवाया गया, इसी दौरान मशीन का पाइप उघैती थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर सराय निवासी 50 वर्षीय पप्पू के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ जरीफनगर मनोज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरवाया। एसएचओ ने बताया कि पप्पू मशीन पर मजदूरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संवाद
अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत समेत चार के खिलाफ कोर्ट में अर्जी
बदायूं। सपा महासचिव एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में शहर निवासी सचिन मौर्य ने सीजेएम कोर्ट में 156 (3) के तहत महंत राजू दास हनुमान गढ़ी अयोध्या, बाबा परमहंस तपस्वी छावनी मुख्य पुजारी अयोध्या, सौरभ शर्मा जिला प्रभारी हिंदू महासभा आगरा, राकेश दीक्षित राष्ट्रीय महासचिव जनसंघ पार्टी जिला कानपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराने को अर्जी दी है। कोर्ट में दी गई अर्जी में बताया है कि इन लोगों से स्वामी प्रसाद मौर्य को खतरा है और उन्होंने तमाम तरह की धमकी दी हैं। कोर्ट में दी गई अर्जी में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।