फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Krishna Kanhai will be born in every home today

Budaun News: आज घर-घर जन्मेंगे कृष्ण कन्हाई

Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Krishna Kanhai will be born in every home today
दुकान पर झूले पसंद करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। रात 12 बजे कन्हैया के जन्म के स्वागत के लिए भक्तों में खासा उत्साह है। बुधवार को बाजार में भी दिनभर खरीदारों की भीड़ रही और कान्हा की पोशाकों के अलावा मोर मुकुट, बांसुरी, हिंडोले आदि की खूब बिक्री हुई। हालांकि कुछ जगहों पर बुधवार को भी त्योहार मनाया गया। लोगों ने व्रत रखे और रात 12 बजते ही घंटा-घड़ियालों की ध्वनि के साथ नंदगोपाल की पूजा की।
विज्ञापन

माना जाता है कि जिस दिन कन्हैया ने मथुरा में कंस के कारागार में जन्म लिया था, उस दिन मथुरावासी और अगले दिन नंदबाबा के यहां गोकुल पहुंचने पर गोकुलवासी उनका जन्मदिन जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। हालांकि जिले में त्योहार ज्यादातर एक ही दिन में मनाया जाता है पर, इस बार त्योहार की तिथि को लेकर शुरू से ही भ्रम रहा। कुछ लोग जहां बुधवार को त्योहार बता रहे थे तो कुछ बृहस्पतिवार को होना बता रहे थे।
विज्ञापन

रोहिणी नक्षत्र का बुधवार सुबह शुरू, आज सुबह समाप्त्
ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार, इस बार अष्टमी तिथि का प्रारंभ बुधवार को दोपहर 3: 39 बजे पर हुआ है, जिसका समापन बृहस्पतिवार को शाम 4: 16 बजे पर हो रहा है। रोहिणी नक्षत्र का आरंभ बुधवार को सुबह 9:21 बजे से हुआ है, जबकि यह बृहस्पतिवार को सुबह 10:25 बजे पर समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार बुधवार को गृहस्थ लोग और बृहस्पतिवार को साधु-संत लोग भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। ऐसे में इस बार कुछ लोगों ने बुधवार को भी त्योहार मनाया। रात 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ तो शंख व घंटे की ध्वनि के साथ पूजा की गई। लोगों ने व्रत भी रखे। अधिकांश जगहों पर बृहस्पतिवार को त्योहार मनाया जाएगा। इस कारण बाजारों में खरीदारों की जमकर भीड़ उमड़ी। खासकर महिलाओं ने कन्हैया की पोशाकें, झूले और बांसुरी आदि सामान खरीदा।

दुकान पर झूले पसंद करती महिलाएं। संवाद

दुकान पर झूले पसंद करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed