फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kotedar of Kuadanda sold 95 quintals of wheat and rice, report filed

Budaun News: कुआडांडा के कोटेदार ने बेच डाला 95 क्विंटल गेहूं- चावल, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kotedar of Kuadanda sold 95 quintals of wheat and rice, report filed
उझानी। कुआडांडा के कोटेदार ने राशन का करीब 95 क्विंटल गेहूं और चावल बाजार में बेच डाला। चेकिंग के दौरान पूर्ति निरीक्षक को अभिलेखों के अनुरूप दर्ज गेहूं और चावल कोटेदार के गोदाम और दुकान में नहीं मिला तो उन्होंने ई-पॉश मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत अन्य उपकरण जब्त कर लिए। कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुआडांडा स्थित राशन की दुकान चेक करने के लिए पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल एक नवंबर को पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक- कोटेदार अरविंद कुमार पुत्र हरपाल की राशन की दुकान पर चेकिंग के दौरान पूर्ति निरीक्षक के सामने रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद ई-पॉश मशीन और विभागीय पोर्टल के मिलान के दौरान वितरण के बाद दुकान में 52.87 क्विंटल चावल और 42.46 क्विंटल गेहूं मौजूद होना चाहिए था, जो मौके पर नहीं मिला। आरोप है कि कोटेदार ने उसे राशन उपभोक्ताओं में वितरित किए जाने के बजाय मुनाफाखोरी के उद्देश्य से बाजार में बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनाफाखोरी और कालाबाजारी की पोल खोले जाने के पूर्ति निरीक्षक ने ई- पॉश मशीन, आइरिस स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और चार्जर जब्त कर लिया। ई-पॉश मशीन समेत सभी उपकरण पड़ोसी गांव ललुइया नगला के कोटेदार ओमबाबू के हवाले कर दिए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने विभागीय अफसरों समेत डीएम और एसडीएम सदर को भी मामले से अवगत करा दिया है।
बता दें कि कुआडांडा के कोटेदार समेत कुछेक अन्य गांवों में राशन वितरण में खामियों की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। कार्डधारकों को यूनिट के हिसाब से गेहूं और चावल भी उपलब्ध नहीं कराया जाता। कोटेदार के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट की जांच इंसपेक्टर (क्राइम) गुड्डू सिंह को सौंपी गई है।


पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर डीएम ने दुकान की निलंबित

कुआडांडा के कोटेदार अरविंद कुमार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई होने के बाद पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल ने विभागीय अफसरों और डीएम को रिपोर्ट सौंप दी। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी की संस्तुति पर कुआडांडा की राशन की दुकान को निलंबित कर दिया है। पूर्ति विभाग की इस कार्रवाई गड़बड़ी करने वाले कोटेदारों में अफरातफरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed