फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kotal-Tofi Nagla road culvert damaged, proposal stuck in government

Budaun News: कोतल -तोफी नगला मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त, शासन में अटका प्रस्ताव

Sat, 02 Aug 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kotal-Tofi Nagla road culvert damaged, proposal stuck in government
सहसवान के कोतल नगला-तोफी नगला मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से भरे पानी से होकर निकलते ल - फोटो : samvad
बदायूं। कोतल नगला से खरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग पर स्थित तोफी नगला के समीप बनी पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसको बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा दिया गया है। शासन से बनाने की अनुमति न मिलने के बाद एक बार फिर बरसात के दौरान लोगों के लिए इस मार्ग से गुजरना चुनौती है।
विज्ञापन

सहसवान क्षेत्र के लोग पिछले तीन सालों से नई मजबूत पुलिया बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। इस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 2.95 करोड़ रुपये की लागत से लघु सेतु निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की थी। उसके बाद उसे शासन को भेज दिया गया है। अभी तक शासन में यह योजना कागजों में ही दबी है।
विज्ञापन

दरअसल यहां पर बनी पुलिया पिछले साल बाढ़ के दौर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त गई थी। साथ ही रोड पर गहरा गड्ढा हो गया था। ऐसे में बारिश के दिनों में या बाढ़ आने पर करीब 80 से 100 मीटर पर रोड पानी भर गया है। लोग जान जोखिम में डालकर पानी पार करते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों, दिहाड़ी मजदूरों सहित सभी वर्ग के लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
25 हजार की आबादी प्रभावित, गांवों का कछला से टूटता है संपर्क
- इस मार्ग से जुड़े गांवों में हरदत्तपुर, रसूलपुर बेला, घापड़, धूननपुर, सुजातगंज बेला, अब्बू नगर, खिरकवारी मानपुर पुख्ता, असेका नगला, टप्पा जामिनी, नगला बस्न, जरीफमपुर गडि़या, तोफी नगला, नगला कोतल आदि हैं। इन गांवों की कुल आबादी करीब 25 हजार है। जब यह मार्ग बाधित होता है तो ग्रामीणों को कछला से सीधा संपर्क कट जाता है। उनको करीब 22 किलोमीटर को अतिरिक्त फेर लेकर सहसवान होते हुए कछला जाना पड़ता है।

---------
वर्जन--
- मौके का मुआयना करने के बाद में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति का इंतजार है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी। उसके बाद में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -नरेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed