फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kolkata incident: Doctors worked wearing black bands

कोलकाता कांड : चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Sat, 17 Aug 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kolkata incident: Doctors worked wearing black bands
कोलकाता कांड के विरोध में प्रदर्शन करते जिला अस्पताल के चिकित्सक।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में यहां के चिकित्सकों ने भी प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। साथ ही इस कांड में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डाॅक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने भी शुक्रवार को विरोध जताया। यहां चिकित्सकों समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कहा कि डाॅक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन कोलकाता की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित वार्ष्णेय ने कहा कि घटना के बाद चिकित्सक वर्ग सहमा हुआ है। खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएम कमल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज व डॉ. वागीश ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर डॉ. सर्वेश कुमारी, फार्मासिस्ट प्रदीप चतुर्वेदी, शिवम रस्तोगी, एसएस चौधरी, एलटी दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। कहीं भी ओपीडी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कानून में कठोर सजा का हो प्रावधान
कादरचौक। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में कादरचौक सीएचसी पर डॉक्टर्स, नर्स, एएनएम ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिला सचिव डाॅ. अवधेश राठौर ने कहा कि चिकित्सा कार्य में लगे प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कानून बने। इस मौके पर सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

कोलकाता कांड के विरोध में प्रदर्शन करते जिला अस्पताल के चिकित्सक।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

कोलकाता कांड के विरोध में प्रदर्शन करते जिला अस्पताल के चिकित्सक।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed