फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kidnapping took place saying that father had called, the accused fell asleep and the child ran away

Budaun News: पापा ने बुलाया है कहकर किया अपहरण, आरोपी सो गया तो भागा बालक

Thu, 04 Jul 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 04 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping took place saying that father had called, the accused fell asleep and the child ran away
आर्यन। स्रोत परिवार
उसावां। कस्बे में एक सात साल का बालक तीन घंटे लापता रहा। उसे कोई व्यक्ति अपने साथ यह कहकर ले गया था कि सुनो उसके पिता ने बुलाया है। जब ले जाने वाला व्यक्ति सो गया तो जैसे-तैसे बालक वहां से भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की है। एक व्यक्ति सीसीटीवी की फुटेज में भी कैद हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विमल कुमार उर्फ विक्की गुप्ता अपने पिता मुकेश गुप्ता के साथ हलवाई का काम करते हैं। वहीं, उनके छोटे भाई पवन कुमार गुप्ता उर्फ लालू की मुख्य बाजार में मिठाई की दुकान है। मंगलवार रात करीब नौ बजे उनका सात वर्षीय बेटा आर्यन गुप्ता अकेला दुकान से घर लाैट रहा था। एक घंटे बाद पवन गुप्ता जब अपने घर पहुंचे तो उन्हें बेटा नहीं मिला। परिवार वालों ने आर्यन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह एक घंटा पहले ही दुकान से चला आया है। यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना विमल और दादा मुकेश को दी। उस दौरान वह हजरतपुर के गांव कैमी में हलवाई का काम करने गए थे। वह खबर सुनकर तुरंत अपने घर चले आए और बालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद आर्यन बदहवास हालत में घर आया। उसके गाल सूजे हुए थे और उसके शरीर पर मारपीट के निशान थे। पूछने पर आर्यन ने बताया कि जब वह दुकान से घर आ रहा था। तभी रास्ते में एक आदमी मिला। उसने कहा तुम्हारे पापा बुला रहे हैं। इससे वह उसके साथ चला। वह उसे अपने खेतों पर ले गया। वहां दो चारपाई बिछी थी। उसने एक चारपाई पर उसे लिटा दिया। उसके राेने पर मारपीट भी की। जब व्यक्ति सो गया तो वह उठकर भाग आया। परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन की लेकिन रात बारिश होने की वजह से आरोपी व्यक्ति का पता नहीं चला। सुबह खेत में दो चारपाई पड़ी मिलीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दिया है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed