{"_id":"60f9c0518ebc3e6cf41b0fc0","slug":"khitaura-s-attempt-to-kidnap-a-young-man-from-the-market-badaun-news-bly453993344","type":"story","status":"publish","title_hn":"खितौरा की बाजार से युवक का अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खितौरा की बाजार से युवक का अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में खितौरा की बाजार से एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की गई। युवक देर रात रियोनाई गांव के नजदीक पड़ा मिला। उसके काफी चोटें आई हैं। उसके पिता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
ग्राम खितौरा के मजरा भुड़िया निवासी श्योराज बृहस्पतिवार शाम भैंस खरीदने खितौरा की बाजार गया था। उसके पिता रोशन का आरोप है कि उसी समय चार लोग बाजार में कार लेकर पहुंचे। उन्होंने श्योराज को जबरन गाड़ी में डाल लिया और उसे बाजार से उठाकर ले गए। उन्होंने इस समय संबंध में शाम के समय ही तहरीर दी थी। तब से पुलिस युवक को तलाश कर रही थी। रात करीब आठ बजे युवक रियोनाई गांव के पास मिला। उसके परिवार वाले युवक को थाने ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपी उसको अपहरण करके ले गए थे। रास्ते में उन्होंने युवक के साथ खूब मारपीट की। इससे उसके शरीर पर चोटें आईं हैं।
पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस इसे आपसी रंजिश मान रही है। पुलिस का कहना है कि युवक का किसी से विवाद रहा होगा। इससे उसके साथ मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।