फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kherewali Mata Temple is being given a new identity at a cost of 74.81 lakh.

Budaun News: खेरेवाली माता मंदिर को 74.81 लाख से दी जा रही नई पहचान

Sun, 07 Jun 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kherewali Mata Temple is being given a new identity at a cost of 74.81 lakh.
बदायूं। बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरासौल स्थित खेरेवाली माता मंदिर का स्वरूप बदलने जा रहा है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर परिसर में 74.81 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें यात्री विश्रामगृह, टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे इसी माह पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

खेरेवाली माता मंदिर में आसपास के जिलों समेत दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष अवसरों और मेलों के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार श्रद्धालुओं को बैठने, विश्राम करने और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने मंदिर परिसर के समग्र विकास की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

विकास कार्यों के तहत मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्री विश्राम गृह बनाया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी कराया जा रहा है। परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए अन्य आवश्यक कार्य भी किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिलेगा और मंदिर की पहचान एक विकसित धार्मिक स्थल के रूप में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह के अनुसार, शासन की मंशा धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की है। खेरेवाली माता मंदिर परियोजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक और स्वच्छ वातावरण मिलेगा, जिससे मंदिर क्षेत्र का महत्व और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed