फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kheer, toys, Ganesh-Lakshmi idols sold in large numbers on Choti Diwali

Budaun News: छोटी दिवाली पर खूब बिके खील, खिलौना, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां

Mon, 20 Oct 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kheer, toys, Ganesh-Lakshmi idols sold in large numbers on Choti Diwali
मूर्ति की दुकान सजी। संवाद - फोटो : Udhampur news
बदायूं। दिवाली को लेकर बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ रही। खील, खिलौना, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन सामग्री, मिठाई, झालर, सजावट का सामान खूब बिका। मिठाई की दुकान पर देर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


छोटी दिवाली पर रविवार सुबह से ही शहर समेत कस्बों के बाजारों में भीड़ नजर आने लगी। मिट्टी के दीये, झालरें, मोमबत्ती, फूलमाला, किराना, मिठाई आदि की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। दीये 80 रुपये के सौ, मोमबत्ती 40 से लेकर 120 रुपये तक में बिक रही है। वहीं ब्रांडेड और स्टाइलिश मोमबत्तियों की भी धूम रही। 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक के मोमबत्ती के पैकेट सबसे अधिक बिके। 50 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की झालरों की बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक के सामान की भी लोगों ने खरीदारी की। वहीं शाम के वक्त घरों में छोटी दिवाली की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


दोगुने दामों में बिका गेंदे का फूल
दीपावली पर फूलों की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। गेंदा फूल एक दिन में ही दोगुने भाव में पहुंच गया। फूल विक्रेता राजू ने बताया कि शनिवार को गेंदे का फूल 70 रुपये प्रति किलो तक बिका था, वहीं रविवार को इसके दाम 100-110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। सोमवार को इसकी कीमत करीब 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की उम्मीद है। लक्ष्मी पूजन के लिए कमल का फूल भी लोगों ने खरीदना शुरू कर दिया है। शनिवार को कमल का फूल 50 रुपये तक में मिल रहा था, जो रविवार को 100 से 110 रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक और फुटकर बाजार में खूब बिके पटाखे
शहर में दातागंज तिराहे के पास मैदान में पटाखा बाजार लगाया गया है। रविवार को पूरे दिन ही यहां भीड़ रही। बच्चों के लिए पेंसिल पटाखे, चरखी, चटपट और फुलझड़ी की डिमांड रही। वहीं, किशोर और युवाओं ने रॉकेट, सुतली बम, मल्टीकलर शॉट की जमकर खरीदारी की। बाजार में नौ शॉट से 200 शॉट तक आतिशबाजी वाले पटाखों की खूब बिक्री हुई। इनकी कीमत भी दो सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है।

मूर्ति की दुकान सजी। संवाद

मूर्ति की दुकान सजी। संवाद- फोटो : Udhampur news

मूर्ति की दुकान सजी। संवाद

मूर्ति की दुकान सजी। संवाद- फोटो : Udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed