{"_id":"64a5c267f4298846700c3f65","slug":"khan-club-captured-the-trophy-badaun-news-c-123-1-sbly1006-338-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खान क्लब का ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खान क्लब का ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
विजेता टीम के कप्तान मोज्जिम को ट्राफी देते जाकिर अंसारी
बेहतरीन प्रदर्शन करने पर वसीम को दिया गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो के अंसारी गार्डन में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार रात खान क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें खान क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को सात रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
रॉयल क्रिकेट क्लब के कप्तान अनीश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए खान क्रिकेट
क्लब ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट पर 42 रन बनाए। जिसमें मोज्जिम ने चार, राजा ने 13, वसीस ने 18 और आसिब ने चार रनों की पारी खेली। रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अतर ने तीन, जावेद ने एक-एक विकेट लिया।
इसके बाद 43 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी खान क्रिकेट क्लब मात्र 35 रनों के स्कोर पर ढेर हो गया। जिसमें जावेद ने 16, अतर ने 12, सद्दाम ने चार रन बनाए। खान क्रिकेट
विज्ञापन
क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए फरदीन ने दो, राजा ने तीन, मोज्जिम ने एक, वसीम ने दो विकेट लिए। इस प्रकार खान क्रिकेट क्लब को सात रनों से विजयी घोषित किया गया।
टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाद में जाकिर अंसारी ने विजेता टीम के कप्तान मोज्जिम अली समेत सभी खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुकीम, कासिब खान, आलम अंसारी, मुशीर, नदीम, आजिम अंसारी आदि मौजूद रहे।