फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Khamenei did not compromise under any pressure'

Budaun News: ‘खामेनेई ने किसी भी दबाव के आगे नहीं किया समझौता’

Mon, 02 Mar 2026 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
'Khamenei did not compromise under any pressure'
पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते सपा नेता आबिद रजा। स्रोत-स्वयं
बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मौत की भी एक काट है, लोगों के ज़हन में ज़िंदा रहना सीख लो। उन्होंने दावा किया कि खामेनेई ने किसी भी दबाव के आगे समझौता नहीं किया। वे आखिरी दम तक अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उनकी शहादत को दुनिया कयामत तक याद रखेगी।
विज्ञापन


आबिद रज़ा ने कहा कि आज की तारीख इतिहास में दर्ज रहेगी और यह दिन मरहूम खामेनेई की शहादत से जाना जाएगा। उन्होंने उन्हें “रहबर-ए-इंकलाब” बताते हुए कहा कि जो लोग जुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, वे कभी मरते नहीं, बल्कि शहीद होकर लोगों के दिलों और दिमाग में ज़िंदा रहते हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि बहादुरी के लिए उम्र या जिस्मानी ताकत मायने नहीं रखती, बल्कि इंसान की रूह और ईमान उसे मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि खामेनेई 86 वर्ष के थे, लेकिन उनकी आत्मिक शक्ति और साहस ने उन्हें विश्व स्तर पर अलग पहचान दी। कहा कि जो व्यक्ति अल्लाह के आगे सिर झुकाता है, उसका सिर दुनिया में किसी ताकत के सामने नहीं झुकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed