फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kavita has brought honor to the police by winning five gold medals in badminton along with her duty.

Budaun News: ड्यूटी के साथ बैडमिंटन में पांच बार सोना जीत कविता ने पुलिस का बढ़ाया मान

Fri, 07 Aug 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kavita has brought honor to the police by winning five gold medals in badminton along with her duty.
पदक जीतने के बाद मेड़ल के साथ कविता शर्मा। स्त्रोत स्वयं
बदायूं। पुलिस की ड्यूटी निभाने के साथ मुख्य आरक्षी कविता शर्मा खेल के मैदान पर भी लगातार प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। कविता ने हाल ही में यूपी पुलिस की दो प्रमुख बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पांच स्वर्ण और तीन कांस्य सहित बदायूं पुलिस को आठ पदक दिलाए।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी कविता ने बताया कि 8 से 10 जुलाई तक रामपुर में आयोजित अंतरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में बदायूं का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद 23 से 26 जुलाई तक मुरादाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में बरेली जोन की ओर से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। कविता ने ट्रायल के माध्यम से पास होकर प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया था। ड्यूटी के साथ नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण से कविता पुलिस विभाग में खेल की पहचान बनकर उभर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुशासन, मेहनत और लगन के दम पर जिम्मेदारियों के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। उनकी नजर अहमदाबाद में अक्टूबर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता पर है। वहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड को अपनी झोली में डालने पर लक्ष्य है।



वेटलिफ्टिंग और शूटिंग में भी आजमा चुकी हैं हाथ
कविता शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में मेरठ में आयोजित यूपी पुलिस की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर 63 किलोग्राम भार में गाेल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं, 2025 की सीतापुर में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।

पदक जीतने के बाद मेड़ल के साथ कविता शर्मा। स्त्रोत स्वयं

पदक जीतने के बाद मेड़ल के साथ कविता शर्मा। स्त्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed