{"_id":"6e212c60a3e148ca19f78324bbe3c107","slug":"kasjang-police-took-u-turn-asked-badaun-police-to-take-charge-of-kakora-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज पुलिस का यू-टर्न, बदायूं पुलिस ही संभाले मेला ककोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज पुलिस का यू-टर्न, बदायूं पुलिस ही संभाले मेला ककोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 24 Oct 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
कासगंज पुलिस ने अपने अधीनस्थ थाना सिकंदरपुर वैश्य की चौकी कादरगंज के दरोगाओं की मीटिंग कर मेला ककोड़ा पर चर्चा कर ली है। मेला का गत वर्ष का क्राइम एरिया सिकंदरपुर वैश्य थाने में आ जाने के बाद मेला की पुलिस व्यवस्था कासगंज पुलिस अपने हाथ में लेना चाहती थी लेकिन इतने बड़े मेला की व्यवस्थाएं जुटाने में उसके हाथ-पांव फूलते नजर आए। शुक्रवार को अधिकारियों ने मेला की धरातलीय स्थिति के साथ ही मेला की व्यवस्था एवं पुलिस बल उपलब्ध कराने की समीक्षा की। वहीं गत वर्ष की व्यवस्था संबंधी फाइल का अवलोकन किया। जोन भर की पुलिस व्यवस्था एवं कुंभ जैसी तैयारी और रूपरेखा देख गजट में स्पष्ट बरेली मंडल को पुलिस व्यवस्था के मिले निर्देशों को लेकर भी कासगंज पुलिस नरम पड़ गई है। कासगंज के जो पुलिस अधिकारी अपने थाना क्षेत्र की वजह से बदायूं के जिला पंचायत का मेला ककोड़ा हथियाना चाहते थे, वह ही कहने लगे हैं कि मेला की व्यवस्था बदायूं से ही होगी।
एसपी सिटी, कासगंज राध्ाे माोहन का कहना है कि मेला ककोड़ा के संबंध में उनके जिले की पुलिस मीटिंग में तय हो गया है कि मेला बदायूं पुलिस ही कराएगी। पूर्ववत ही मेला की व्यवस्थाएं चलेंगी। जबकि एसपी सिटी, बदायूं अनिल यादव का कहना है कि बदायूं पुलिस ही मेला कराएगी। कानून व्यवस्था को लेकर दोनों जिलों के अधिकारियों की इस संबंध में शीघ्र ही मीटिंग होने वाली है।