{"_id":"6784181f7a48e5356a048a2e","slug":"kasganj-passenger-stood-at-ghatpuri-for-one-hour-due-to-ohe-breakdown-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132638-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ओएचई टूटने से एक घंटे घटपुरी पर खड़ी रही कासगंज पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ओएचई टूटने से एक घंटे घटपुरी पर खड़ी रही कासगंज पैसेंजर
विज्ञापन
घटपुरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
बिनावर। रेलवे ट्रैक घटपुरी के पास बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के ऊपर से एक वजनदार लोहे का एंगल गिरने से ओएचई (ओवर हैड इक्विपमेंट) तार टूट गया। दोपहर 12 बजे इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को मिली। उन्होंने बदायूं से रेलवे टेक्नीशियन और मैकेनिक बुलाकर तार सही कराया। इस बीच कासगंज से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55327 घटपुरी रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
गंगा एक्सप्रेसवे का काम जोरों पर चल रहा है। रविवार को कासगंज से बरेली को जा रही एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर करीब 12 बजे घटपुरी स्टेशन पर पहुंची थी। अचानक गंगा एक्सप्रेसवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक लोहे कर एंगल (रॉडनुमा) ओएचई लाइन पर गिर गया। धमाके के साथ तार टूट गया। तार टूटने से ट्रेन को मिलने वाला करंट नहीं मिल सका, जिससे ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी हो गई।
काफी देर तक जब ट्रेन नहीं चली तो सवारियां नीचे उतर गईं। जानकारी करने पर पता लगा कि ओएचई लाइन बाधित होने के कारण ट्रेन नहीं चल पा रही है। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने आलाधिकारियों को मामले की सूचना दी। बदायूं से मैकेनिक को बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद लाइन ठीक हो सकी। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना की जा सकी।
विज्ञापन
ओएचई लाइन टूट जाने से ट्रेन का संचालन नहीं हो सका। लाइन को ठीक कराने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही।- विशंभर दयाल, स्टेशन मास्टर