फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Karvachauth today, by offering arghya to the moon, the fast will be fulfilled

सज धजकर होगा पूजन, पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

Thu, 13 Oct 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Karvachauth today, by offering arghya to the moon, the fast will be fulfilled
करवाचौथ पर खरीदारी करती महलाऐं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवाचौथ का त्योहार आज मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने पूरी तैयारी की है। सजधजकर वे अपने पति की पूजा करेंगी और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का परायण करेंगी। इसके लिए बुधवार को बाजार भी खरीदारों से पटे रहे। महिलाओं ने शृंगार का सामान खरीदा और हाथों पर मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। इसके बाद महिलाओं ने बाजार जाकर खरीदारी की। बाजार में साड़ियों की दुकानों से लेकर शोरूम में देर शाम तक खरीदारी होती रही। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर तो महिलाओं की भीड़ दिनभर कम नहीं हुई। मिट्टी के करवा, कैलेंडर आदि की खरीदारी भी हुई।
विज्ञापन

उघैती। करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने खूब खरीदारी की। शृंगार के सामान के साथ, करवा, सींक आदि खरीदे। कुछ महिलाओं ने ऑनलाइन शॉपिंग भी की। इस दौरान कस्बे के बाजार में काफी रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में दिनभर रही जाम जैसी स्थिति
तमाम महिलाएं परिजनों के साथ वाहनों से बाजार पहुंचीं। पार्किंग का इंतजाम न होने से बाजार में जाम जैसी स्थिति बन गई। बची कसर ई-रिक्शा चालकों ने पूरी कर दी। इसे बाजार में अधिकांश हिस्सों में दिनभर जाम की जैसी स्थिति रही। हालांकि कुछ जगहों पर पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया। छह सड़का, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, सुभाष चौक आदि जगहों पर दिन में कई कई बार जाम लगा।
किसी का ब्यूटी पार्लर बुक तो कोई व्रत के बाद बाहर खाने पर जाएगी
कुंवरगांव निवासी सीमा शाक्य उर्फ सिम्मी की पहली करवाचौथ है। उनका कहना है कि करवाचौथ को लेकर काफी दिन पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। अब करवाचौथ वाले दिन कोशिश रहेगी कि अधिकांश समय अपने पति के साथ रहे। शहर की श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी अस्मिता ने बताया कि करवाचौथ का दिन तो केवल अपने को तैयार करने के नाम रहेगा। पहला करवाचौथ है तो ऐसे में विशेष शृंगार किया जाएगा। व्रत के बाद बाहर खाने पर जाने का प्लान है। श्रीराम नगर निवासी ज्योति ने बताया कि बाजार से खरीदारी तो पूूरी हो गई। अपने पति के पसंद के पकवान बनाएंगी, साथ ही 16 शृंगार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं, विजय नगर निवासी शीतल का कहना था कि पहले करवाचौथ का काफी समय से इंतजार था, जब अपने आप को दोबारा से दुल्हन की तरह सजा सकेंगी। पार्लर भी बुक किया है।
खराब मौसम में ऑनलाइन खरीदारी ने पकड़ा जोर
बदायूं। कोरोना काल के बाद खरीदारी का ट्रेंड कुछ बदला है। करवाचौथ पर भी ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है। बारिश ने भी ऑनलाइन खरीदारी में इजाफा कर दिया। सिविल लाइंस निवासी मधु सिंह का कहना है कि जब बारिश में बाहर जाना थम गया तो ऑनलाइन खरीदारी की। आवास विकास निवासी कीर्ति का कहना है कि बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया था। ऐसे में कहीं जाने के नहीं थे तो मोबाइल पर ही सामान पसंद करके खरीद लिया। संवाद

जेल में 29 महिला बंदी रखेंगीं व्रत
बदायूं। जेल में 29 महिला बंदी भी करवाचौथ का व्रत रखेंगी। उनके व्रत के संबंध में पूजन सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है। बुधवार को इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब बिसौली के पदाधिकारी जेल पहुंचे। उन्होंने व्रत रखने वाली महिलाओं को करवा आदि भेंट किया। जेल में कुल 77 महिला बंदी हैं। उनमें दो गर्भवती भी हैं। उनके साथ नौ बच्चे हैं। जेलर रणंजय सिंह ने बताया कि जेल में पांच महिला बंदी ऐसी भी हैं, जिनके पति भी जेल में हैं। पूजा के दौरान महिला बंदियों को उनके पतियों से मुलाकात कराई जाएगी। इसकी भी व्यवस्था की गई है। संवाद

मेंहदी लगाती युवती।   संवाद

मेंहदी लगाती युवती। संवाद- फोटो : BADAUN

करवां खरीदती महलाऐं। संवाद

करवां खरीदती महलाऐं। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed