फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   karva chauth 2017 vrat katha

सजना है मुझे सजना के लिए...

Wed, 04 Oct 2017 05:33 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 04 Oct 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
karva chauth 2017 vrat katha
करवाचौथ
पति की दीर्घायु को रखा जाने वाला करवाचौथ के व्रत का स्वरूप अब बदलने लगा है। इसमें पूजन-अर्चन के साथ ही महिलाओं में शृंगार करने के प्रति काफी उत्साह रहता है। यही वजह है कि कॉस्मेटिक्स शॉप, मेहंदी सेंटर, ब्यूटी पार्लर पर विवाहिताओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। ज्वैलरी शॉप पर भी खरीदारी हो रही है। इस खास दिन को सुहागिन यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। वे रोजाना की अपेक्षा कुछ अलग नजर आना चाहती हैं, सो हर जतन कर रही हैं। 
विज्ञापन

करवाचौथ से एक दिन पहले बाजार करवा, दिया, सींक, कैलेंडर, चावल, चूरा, समेत पूजन संबंधी सामिग्री की जमकर दुकानदारी हुई। वहीं, ब्यूटी पॉर्लर में महिलाएं मेहंदी लगवाने के साथ, ब्लीच, फेसियल, स्पा, नेल आर्ट, फोरहेड, चिन, थ्रेडिंग आदि कराती नजर आईं। ब्यूटी पॉर्लर्स में सोमवार से भीड़ कम नहीं हो रही है। महिलाओं में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


शहर की ब्यूटीशियन रजनी मिश्रा का कहना है कि अब बदलाव आया है। महिलाएं पार्लर पर आ रही हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए 399, 499, 599, 999, 1499 एवं 1999 रुपये के पैकेज हैं। इनमें फेसियल, स्पॉ, थ्रेडिंग, अपर लिप, फोरहेड चिन, नेल आर्ट, फेसियल, ब्लीच, टाइल्स स्पॉ, वैक्स आदि तमाम कार्य किए जाते हैं। इन पैकेज को लेकर 25 फीसदी की छूट भी पहले दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें पूजन 
पंडित गिरीश कुमार शर्मा का कहना है कि करवाचौथ का व्रत धारण करने वाली महिलाएं लाल वस्त्र पहनकर गौरी, गणेश, शिव और चंद्रमा की वंदना करें। गणेश जी को पीले फूल की माला, लड्डू और केले का भोग दें। चंद्रमा उदय होने के बाद रात 08:39 के बाद अर्घ्य दें। मिट्टी के गरबे में रोली से सतिया बनाएं। इसमें गंगाजल, दूध, गुलाब जल, केसर, मीठा डालें। रात में चलनी के प्रयोग से चंद्र दर्शन करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें। करवाचौथ व्रत कथा सुनें। बड़ों और पति का आशीर्वाद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed