फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Karnataka police raided Dhanupura and Bhojpur, picked up two people.

Budaun News: कर्नाटक पुलिस ने धनूपुरा व भोजपुर में दी दबिश, दो लोगों को उठाया

Thu, 20 Nov 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Karnataka police raided Dhanupura and Bhojpur, picked up two people.
धनूपुरा में बनी चौकी।संवाद
कादरचौक। कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार रात क्षेत्र में एक बार फिर अंतरराज्यीय चोरी-डकैती के लिए बदनाम धनूपुरा व भोजपुर गांव में दबिश दी। यहां से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि अक्तूबर में बंग्लाकोट जिले में एक बड़ी डकैती की घटना के संबंध में यहां के लाग शामिल हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक के जिला बंग्लाकोट थाना वादोनी की पुुलिस ने दबिश दी। बताया कि एक माह पहले कर्नाटक की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। इसमें धनूपुरा के साथ भोजपुर ककराला के लोग भी थे। उन्होंने सोने-चांदी के आभूषणों की दो दुकानें काटी थीं, जिसमें से करोड़ों रुपये का सोना-चांदी चोरी कर लिया। इसमें कई महिलाएं भी शामिल हो सकती है।
विज्ञापन



धनूपुरा में एक वर्ष से अधिक समय से चौकी बनी, तैनाती नहीं
धनूपुरा भोजपुर गांव पर निगरानी सघन रखने के लिए एक वर्ष पूर्व चौकी का निर्माण कराया गया। चौकी अपने निजी भवन में पहुंच सके इसके लिए दो वर्ष पूर्व प्रयास किए गये लेकिन कोई पुलिस कर्मचारी चौकी पर नियुक्त नहीं किया गया, जबकि मुहम्मदगंज में बनी चौकी एक कन्या पाठशाला में चल रही है, जो कि संकरी गली में है। अंजान व्यक्ति को यही पता नहीं चलता कि यहां चौकी है। धनूपुरा में बनी चौकी पर तैनाती हो तो इन अंतरराज्यीय चोरों पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed