{"_id":"57fbdb3d4f1c1b620328e2d9","slug":"kanya-bhoj-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र व्रत पारायण कर कराया कन्या बरुआ भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र व्रत पारायण कर कराया कन्या बरुआ भोज
ब्यूरो/बदायूं
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र व्रत पारायण कर कराया कन्या बरुआ भोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार तेरा दरबारों में एक खास अहमियत रखता है, उसको वैसा मिल जाता है, जो जैसी नीयत रखता है... समेत देवी मां के तमाम भजन न सिर्फ मंदिरों बल्कि घरों में सुबह से ही बजते रहे। नौ दिन मां दुर्गा के व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं ने नवरात्र पर व्रत पारायण करने के बाद कन्या, बरुआ भोज कराया। साथ ही उन्हें दान दक्षिणा देकर विदा किया।
अक्सर देर तक सोने के आदी शहरवासी माता रानी के भक्त सुबह से उठकर बच्चों को भोजन कराने की तैयारियां करने लगे। सुबह चार बजे से खुले मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चन किया। शहर के बिरुआबाड़ी, गौरी शंकर सहस्त्रधाम, नगला देवी मंदिर, समेत तमाम मंदिरों के पास भंडारा कराया गया, जिनमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिरों में लगा मेले जैसा माहौल
बदायूं। शारदीय नवरात्र के समापन दिवस पर नवमी पर मंदिरों में मेले जैसा माहौल हो गया। सुबह से तमाम श्रद्धालुओं के पहुंचने की वजह से मेले की तरह भीड़ जमा रही। वहां पर तमाम लोगों ने प्रसाद, पुष्प, चूनर आदि की दुकानें सजा दी गईं, जिन पर श्रद्धालुओं जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
दही-जलेबी खरीदने वालों की रही भीड़
बदायूं। कन्या बरुआ भोज कराने के लिए दही-जलेबी खरीदने वालों की भारी भीड़ रही। सुबह एक साथ तमाम लोग पहुंचने की वजह से लोगों को दुकानों पर इंतजार करना पड़ा है। दुकानदारों ने रोजाना की अपेक्षा जलेबी तैयार की, फिर भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।