Budaun News: डीसीएम पर लदा डीजे अटकने पर मकान तोड़ने पर उतारू हो गए कांवड़िये, पुलिस ने संभाली स्थिति
बदायूं में दबतोरी रेलवे स्टेशन के सामने बृहस्पतिवार रात को कांवड़ियों ने उस वक्त हंगामा कर दिया, जब डीसीएम पर लदा डीजे एक मकान के कारण अटक गया। कांवड़िये मकान तोड़ने पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के दबतोरी में बृहस्पतिवार रात लक्ष्मीपुर से कछला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल डीसीएम पर लदा डीजे एक मकान में अटक गया। कांवड़िये मकान तोड़ने की जिद पर अड़ गए। कुछ ने हंगामा भी किया। इसी दौरान विरोध में भी कुछ लोग उतर आए। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह कांवड़ियों को शांत किया। डीजे खुलवाकर डीसीएम को निकलवाया गया। इसके बावजूद मकान के चबूतरे का कोना तोड़ना पड़ा।
मामला बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे का है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर से कांवड़ियों का जत्था जल भरने कछला गंगा घाट जा रहा था। उन्होंने डीसीएम में डीजे बांध रखा था। इससे डीसीएम ज्यादा चौड़ी हो गई थी। सभी कांवड़िये डीसीएम लेकर दबतोरी रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे।
ये भी पढ़ें- इश्क में टूटा दिल: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, वापस मांगे खर्च किए रुपये और गिफ्ट; खूब हुआ हंगामा
कांवड़ियों ने किया हंगामा
इसी दौरान मोड़ पर डीसीएम में लदा डीजे मकान में अटक गया। पहले तो कांवड़िये काफी देर तक डीजे निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन करीब आधा घंटा तक भी वह नहीं निकला तो कांवड़िये गुस्से में आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कांवड़िये मकान तोड़ने की जिद करने लगे। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरे समुदाय के लोग भी आ गए। उन्होंने मकान तोड़ने का विरोध किया।
ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ
सूचना पर दबतोरी चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले दोनों पक्षों को शांत किया। कांवड़ियों को समझा-बुझाकर डीजे खुलवाया। इसके बावजूद डीसीएम आगे नहीं निकली। इससे मकान के चबूतरे का एक कोना तोड़ दिया गया। डीसीएम निकलने के बाद कांवड़िये कछला गंगा घाट को रवाना हो गए। तब सभी ने राहत की सांस ली।