फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwar Yatra: Roadways buses will not be able to go to Delhi via Ujhani, fare will increase by 20 rupees

कांवड़ यात्रा: उझानी होकर दिल्ली नहीं जा सकेंगी रोडवेज बसें, 20 रुपये बढ़ेगा किराया

Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Roadways buses will not be able to go to Delhi via Ujhani, fare will increase by 20 rupees
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : shrinagar news
बदायू। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार तक रोडवेज की बसें उझानी होकर दिल्ली नहीं जा सकेंगी। इनका संचालन वजीरगंज वाया बिल्सी होकर, चंदौसी वाया संभल होकर संचालित किया जाएगा। पूरे महीने रूट डायवर्जन के दौरान इन बसों में यात्रियों को 20 रुपये अधिक किराया देना होगा। बाकी रूटों का किराया यथावत रहेगा।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए तीन रूट हैं। पहला रूट शहर से उझानी, सहसवान, गुन्नौर होते हुए दिल्ली के आनंद विहार तक बसों का संचालन हो रहा है। इस रूट पर 364 रुपये किराया है। रूट डायवर्जन के दौरान इन बसों को शहर से बिल्सी, मुजरिया, सहसवान, गुन्रौर होकर संचालन होगा। करीब 15 किलोमीटर अधिक सफर तय करना होगा। इस रूट पर 20 रुपये का किराया बढ़ाकर 384 किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा रूट रोडवेज बस स्टैंड से बिल्सी, इस्लामनगर होकर है। इस रूट पर किराया 428 रुपये है। रूट डायवर्जन के दौरान इस रूट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि इस रूट पर मात्र चार ही बसें संचालित हैं। इसी तरह से दो बसें बिसौली, चंदौसी से संभल होकर दिल्ली को संचालित हैं। इनका किराया 398 रुपये है। इन दोनों बसों पर भी रूट डायवर्जन का कोई असर नहीं रहेगा। इनका किराया यथावत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
उझानी, सहसवान हाेकर करीब 80 बसों का संचालन दिल्ली को किया जा रहा है। यह रूट डायवर्जन रहेगा। कुछ बसों को बिल्सी, मुजरिया सहसवान होकर चलाया जाएगा। कुछ बसों को वजीरगंज, बिल्सी, मुजरिया से सहसवान होकर दिल्ली को भेजा जाएगा। इन बसों में किराया 364 रुपये है। डायवर्जन की वजह से 20 रुपये बढ़ जाएगा। -राजेश पाठक, एआरएम, परिवहन निगम
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed