{"_id":"cbac5446ac40124430c1fd6aee009fbd","slug":"kanwad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-प्रशासन माना, कांवड़ यात्रा में बजेगा डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-प्रशासन माना, कांवड़ यात्रा में बजेगा डीजे
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 29 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में डीजे पर पाबंदी के सरकारी आदेश के बाद हिंदूवादी संगठन आंदोलित थे। भाजपा ने भी इसे तुगलकी फरमान करार दिया था। कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिए। हिंदूवादी संगठनों के गुस्से को देखने को मंगलवार को एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, प्रभारी एसएसपी बालेंदुभूषण सिंह, एसपी सिटी अनिल यादव ने पुलिस लाइंस सभागार में हिंदूवादी संगठनों की बैठक बुलाई। बैठक में संगठनों ने अपनी बात रखी। डीजे पर पाबंदी का विरोध किया। दोनों पक्षों में वार्ता के बात बीच का रास्ता निकाला गया।
बैठक में तय हुआ कि कांवड़ यात्रा में डीजे पर पाबंदी नहीं होगी, लेकिन कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। डीजे की आवाज इतनी तेज नहीं होगी जिससे किसी को परेशानी हो। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल, बजरंग दल नेता उज्ज्वल गुप्ता, हरीश शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, अशोक भारती, धीरज सक्सेना आदि रहे।
डीजे पर कोई ऐतराज नहीं: आबिद
बदायूं। उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के चेयरमैन/सदर विधायक आबिद रजा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में डीजे के इस्तेमाल पर उनको कोई ऐतराज नहीं है। भाजपा पर निशाना साधते हुए वह बोले, सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। राजनीति तोड़ने नहीं जोड़ने के लिए हो तो बेहतर है।
विज्ञापन
आबिद रजा अपने आवास पर अखबारनवीसों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सौहार्द और शांतिपूर्ण पूरी हो यह जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन के साथ हम सबकी भी है। पुलिस-प्रशासन ने अगर डीजे पर रोक की बात कही है तो यह उनका मसला है। भाजपा सांप्रदायिक मसलों को तूल न दे। सभी धर्म समान हैं, कांवड़ यात्रा के दौरान इबादत के वक्त और डीजे की आवाज का ध्यान रखा जाना चाहिए।
कांवड़ यात्रा पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग
बदायूं। राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान एकता दल ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर को सौंपा।
राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान एकता दल ने मांग की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शाम साढ़े सात से तड़के साढ़े चार बजे तक बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए। कांवड़ यात्रा के किसी परंपरागत मार्ग को नहीं बदला जाना चाहिए। बड़े सरकार की दरगाह, शिव मक्तिधाम, लालपुल तिराहा, मथुरिया चौराहा, जेसी टॉकीज, घंटाघर, मढ़ई चौक, पथिक चौक, खेड़ा नवादा आदि इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से बेरीकेटिंग की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षितिज मिश्रा, संजीव कुमार, अंकित मौर्य, आदेश शर्मा, दीपांशु श्रोतीय, गौरव शर्मा, पवन कुमार, चंद्रप्रकाश, मुनीश, नितिन गुप्ता, रवि गुप्ता आदि रहे।
डीजे पर पाबंदी का विरोध किया
बदायूं। युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पाबंदी लगाने का विरोध किया। संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष पुनीत कश्यप ने कहा कि डीजे पर पाबंदी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। बैठक में योगेंद्र सागर, भानु तोमर, निखिल गुप्ता, कुनाल राठौर, आलोक गुप्ता, शेखर वर्मा, मुनीश कुमार, राहुल साहू, श्रीकांत सक्सेना, विशाल वैश्य, रवि जौहरी आदि रहे।
भाजपाइयों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
सैदपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बगरैन चौराहे पर डीजे प्रतिबंध लगाए जाने पर रोष जताया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गुलाब चंद्र और सीओ सतीश शर्मा को सौंप। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता जितेंद्र कुमार गुप्ता, लालू सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नवनीत सुमन, धर्मेंद्र दीक्षित, ओमपाल सिंह, पंकज कुमार सिंह, राजीव, सुभाष, मुकेश, डव्लू आदि मौजूद रहे।