{"_id":"695ac052447458440a049c0d","slug":"kamal-murder-case-four-people-including-a-father-and-son-have-been-named-in-the-fir-along-with-two-unknown-individuals-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154251-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हत्याकांड : पिता-पुत्र समेत चार नामजद, दो अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल हत्याकांड : पिता-पुत्र समेत चार नामजद, दो अज्ञात पर केस
विज्ञापन
कमल किशोर का फाइल फोटो।
उसहैत। प्रेम प्रसंग के शक में फुफेरे भाई ने ममेरे भाई की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों को नामजद किया है। साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी विपिन, राधेश्याम व नरेंद्र को हिरासत में लिया है।
शनिवार की शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर निवासी कमल किशोर अपनी बुआ के घर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था। वहां फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल देकर वह घर लौट रहा था। प्रेम प्रसंग के शक में भाई व फूफा समेत छह लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
इस मामले में पिता मुन्नालाल ने बताया कि शनिवार को उसके बेटे कमल किशोर को उसके फुफेरे भाई नरेंद्र ने फोन कर घर पर बुलाया था। बेटा फुफेरे भाई का फोन आने के बाद अपने साथी गांव के ही धारा विजय पुत्र ओमशंकर के साथ बुआ के घर बाइक से चला गया। शाम करीब 3:30 बजे गांव के पास बने गोदाम के पास नरेंद्र, विपिन, रजनेश, राधेश्याम व दो अज्ञात ने बेटे को रोक लिया और धारदार हथियार व लाठी डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसमें उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवक का अंतिम संस्कार
रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
छह लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। बचे आरोपियों काे जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा। -देवेंद्र कुमार, सीओ, उझानी
जानलेवा हमले में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- सिविल लाइंस पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर लिया कोर्ट का सहारा
- आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर की थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जानलेवा हमले के मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नौशेरा की रहने वाली गुड्डो देवी ने सीजेएम कोर्ट में दिए शिकायती पत्र में कहा था कि पड़ोस में रहने वाली सुशीला, कुमरसेन, दीपक, सोनू व लड़ैती आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करते रहते हैं। यह लोग मेरे परिवार से रंजिश मानते हैं। 15 अक्तूबर को वह अपने घर में थी कि तभी आरोपी घुस आए और मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने आरोपियों को ललकारा तो वह सभी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि पुलिस को शिकायती पत्र दिया तो शेखूपुर चौकी पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परेशान होकर वह कोर्ट की शरण में गई। आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है।