{"_id":"6a5a877f1da00d941909260d","slug":"kakrala-town-included-in-the-list-of-high-loss-feeders-badaun-news-c-123-1-bdn1037-168703-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईलॉस फीडर की लिस्ट में आया ककराला टाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईलॉस फीडर की लिस्ट में आया ककराला टाउन
विज्ञापन
बदायूं। मध्यांचल विद्युत वितरण खंड की ओर से जारी टॉप 20 हाईलॉस फीडरों की सूची में बदायूं के ककराला उपकेंद्र का ककराला टाउन फीडर भी शामिल हुआ है। फीडर के हाईलॉस में आने के बाद विद्युत निगम ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान अब तक 15 उपभोक्ताओं के यहां विद्युत चोरी पकड़ी गई है। इन सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इसके साथ ही फीडर पर लगे खराब और धीमी गति वाले मीटरों को भी बदला जा रहा है, ताकि लॉस को कम किया जा सके। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ककराला टाउन फीडर में लॉस अधिक पाए जाने के बाद से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। टीम घर-घर जाकर कनेक्शन, मीटर और लोड की जांच कर रही है। जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब मिले हैं उन्हें बदला जा रहा है।
अवैध कनेक्शन और मीटर से छेड़खानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अभियंता का कहना है कि हाईलॉस कम करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत चोरी न करें। मीटर में किसी भी प्रकार की छेड़खानी से बचें। पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।