फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kakoda mela shifted to west

एक किमी पश्चिम की तरफ लगेगा ‘मिनी कुंभ’

Thu, 13 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 13 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
kakoda mela shifted to west
प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा, ककोड़ा मेला का स्थल हुआ चयन 
 रूहेलखंड का मिनी कुंभ कहलाए जाने वाला ककोड़ा मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को गंगा तट पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थलीय जायजा लिया। इस बार स्थान बदलते हुए मेला करीब एक किमी पश्चिम की ओर हटा है। हालांकि कादरचौक की तरफ गंगा की धार तीन सौ मीटर बढ़ी है। लेकिन मेला स्थल का जो चयन हुआ है। वहां तक जाने के लिए कच्चे मार्ग की दूरी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रसिद्ध मेले के लिए गोताखोरों ने गंगा में कई मीटर तक घुमकर गंगा का जलस्तर का देखा। इसके अलावा मेले के लिए बनाई जाने वाली कच्ची सड़क के विषय में भी जानकारी की। मेला बैरियर पार्किंग व्यवस्था समुचित रखने के लिए एसपी सिटी अनिल यादव ने निर्देश भी दिए। वहीं एडीएम अजय श्रीवास्तव ने मेला के सिविल लाइन क्षेत्र में पानी की गहराई होने की वजह से बैरीकेडिंग के साथ ही घाट पर समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए कहा गया। पुराने मेला का मानचित्र देख व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए कहा गया। एक्सीएन जल निगम अनिल वर्मा को भी पानी नियंत्रण के लिए भी कहा। इस अवसर पर एसडीएम जंगबहादुर यादव, तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद चौधरी, हरिपाल सिंह यादव, अभियंता संजय शर्मा, लालता प्रसाद कश्यप, विनोद कुमार, चरन सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

डीएम करेंगे मॉनिटरिंग
कादरचौक। डीएम पवन कुमार मेले की मॉनिटरिंग करेंगे। बता दें कि 2010 में सदर एसडीएम रहते हुए मेलाधिकारी रह कर पवन कुमार ने सकुशल मेला संपन्न कराया था। उस वक्त अक्तूबर में भीषण बाढ़ आई हुई थी। कादरचौक तक गंगा बह रही थी। सैकड़ों गांव खाली होने के साथ लोग बेघर हो गए थे। ऐसे में मेला भी एक माह बाद ही था। सड़कें भी टूट चुकीं थीं। मेला स्थल पर खराब हो गया था। लेकिन कार्यकुशलता के चलते सब कुछ व्यवस्थाएं दुरूस्त कराकर मेले को भव्यता प्रदान की गई थी। इस बार भी पुन: डीएम के रूप में मेले की तैयारियों पर पवन कुमार की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात से 21 नवंबर तक चलेगा मेला
कादरचौक। ककोड़ा मेला सात नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। सात को ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी पूजन कर ककोड़ा देवी मेला में झंडा स्थापना कर मेले का आरंभ होगा। 13 को मेले का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed