फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kakeda Fair: Villagers stop temporary road construction

मिनी कुंभ: ग्रामीणों ने अस्थाई सड़क निर्माण का काम रुकवाया

Mon, 17 Oct 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kakeda Fair: Villagers stop temporary road construction
मेला ककोड़ा के लिए बनाई जा रही अस्थाई सड़क का काम रुकवाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ ककोड़ा मेला तक जाने के लिए रविवार को जिला पंचायत ने अस्थायी सड़क का निर्माण शुरू कराया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके खेतों में फसल खड़ी हैं। वहां से अस्थायी सड़क निकाली जाती है तो फसलों को नुकसान होगा। लिहाजा उन्हें पहले मुआवजा दिया जाए, उसके बाद ही वह काम होने देंगे।
विज्ञापन

ककोड़ा मेला का आयोजन बदायूं और कासगंज के बीच गंगा तट पर सात से 15 नवंबर के बीच होना है। गंगा तट पर मेला करीब ढाई किमी क्षेत्र में फैला होगा। मेला का पश्चिमी हिस्सा बदायूं और पूर्वी कासगंज जनपद में होगा, लेकिन मेला में सभी व्यवस्थाएं बदायूं जिला पंचायत के जिम्मे होती हैं। शनिवार को जिला पंचायत की टीम ने गंगा तट पर भूमि चिह्नित की थी। मेलास्थल तक जाने के लिए सबसे पहले अस्थायी सड़क बनाई जानी है। रविवार से सड़क बनाने का काम शुरू हुआ, तो गांव ओमनगरिया के किसानों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

काफी संख्या में ग्रामीण लाठियां लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी सड़क के लिए चिह्नित की गई जमीन पर उनकी फसल खड़ी हैं। सड़क बनाने से फसल बर्बाद हो जाएगी। जिला पंचायत के जेई लालता प्रसाद कश्यप ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। समय से काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाएं पूरी करने को नहीं बचा है ज्यादा समय
मेला काफी विशाल होता है। एक महीने पहले ही मेला स्थल पर व्यवस्थाएं शुरू कर दी जाती हैं। मेला का आयोजन सात नवंबर से शुरू होना है। ऐसे में अस्थायी सड़कें बनाने समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरा करने के लिए जिला पंचायत के पास 22 दिन ही बचे हैं। अगर मेला स्थल पर व्यवस्थाएं जल्द शुरू नहीं हो सकीं तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुख्य स्नान पर गंगास्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अव्यवस्थाओं का सामना करना होगा। गंगा तट पर कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed